ब्रेकिंग न्यूज़

 कोहरे में भिड़े कार समेत पांच वाहन, मची चीख पुकार, हरिद्वार बाईपास पर हुआ हादसा,

हरिद्वार। हरिद्वार बाईपास पर बड़ा हादसा हो गया। कोहरे के कारण पांच वाहन आपस में टकरा गए। जिसमें दो लोग घायल हो गए। हादसा होते ही वहां चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को बाईपास से साइड में कर यातायात शुरू करवाया।

घटना मंगलवार देर रात की है।

हरिद्वार बाईपास पर ढंडेरी ख्वागजीपुर के सामने एक गन्ने की ट्रैक्टर ट्राली खराब हो गई। इस दौरान ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर ट्राली को साइड में खड़ी कर सही करने लगा। रात में कोहरा अधिक होने के कारण एक कार सहित चार बड़े वाहन टैक्टर से टकरा गए। जिसमें कार और ट्रैक्टर चालक घायल हो गए।

हादसे के बाद बाईपास पर जाम लग गया। सूचना मिलते ही सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और वाहनों को साइड में कर जाम खुलवाया। जबकि घायलों को रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि कोहरा अधिक होने के कारण हादसा हुआ है। घायलों का इलाज चल रह है। ।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  फर्जी स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाणपत्र से मेडिकल कॉलेज में दाखिला कराने का मामला, अभ्यर्थी के पिता समेत एजुकेशन कंसल्टेंसी संचालक गिरफ्तार

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.