ब्रेकिंग न्यूज़
एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान शांतिपूर्वक जारी , 12 हजार से अधिक छात्र करेंगे मताधिकार का प्रयोगहल्द्वानी में मैरिज हॉल चोरी का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, तीन एसी आउटर और नकदी बरामदरानीखेत की गीतांजलि सती ने लोअर PCS परीक्षा में हासिल की 20वीं रैंक, चाय कारोबारी की बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मानहल्द्वानी : छात्रसंघ चुनाव को लेकर SSP मंजूनाथ टीसी ने संभाली कमान, तिकोनिया से कॉलेज तक सघन सुरक्षा व्यवस्था, रातभर चला चेकिंग अभियानउत्तराखंड में आज छात्रसंघ चुनाव: 136 महाविद्यालयों और 3 विश्वविद्यालय परिसरों में होगा मतदान, 80 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं चुनेंगे अपने प्रतिनिधि

 चेतराम साह सी आर, एस, टी, इंटर कालेज में, मनाया गया लोक संस्कृति दिवस

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। चेतराम साह सी आर एस टी इंटर कालेज नैनीताल में लोक संस्कृति दिवस ,उत्तराखंड के गांधी इंद्रमणि बड़ौनी जी की जयंती के रूप में मनाया गया। छात्रों द्वारा आंचलिक गीतों का प्रदर्शन किया। विद्यालय के छात्र कमल विष्ट द्वारा कुमाऊनी भाषा में

आलेख प्रस्तुत किया गया।

विद्यालय में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय के शिक्षक मनीष साह के निर्देशन में किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम मनीष चांद, द्वितीय चैतन्य तृतीय यश कुमार रहे। सांत्वना पुरस्कर चंदू और कमल विष्ट को मिला।

विद्यालय के शिक्षक डॉ एस एस विष्ट ने लोक संस्कृति पर विस्तृत प्रकाश डालते हुवे इसे सहेजने की बात कही।

शैलेंद्र चौधरी द्वारा अपनी आंचलिक भाषा को दैनिक जीवन में उतारने की बात कही। राजेश कुमार द्वारा अपने संस्मरण सुनाए तथा आंचलिक गीत गाया।

प्रधानाचार्य मनोज कुमार पांडे द्वारा बड़ौनी जी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर छात्रों को पहाड़ी व्यंजन जलपान के रूप में दिए गए।

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य मनोज कुमार पांडे, डॉ गौरव भाकुनी, ललित सिंह जीना, रितेश साह, मनीष साह, तारा जोशी, गीता विष्ट, लता जोशी, अमित आदि उपस्थित थे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  ब्लैकमेलिंग से जुड़े आत्महत्या मामले का खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.