ब्रेकिंग न्यूज़

रामनगर। आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तराखंड तथा जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने रामनगर के खताड़ी क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान एक दर्जन से अधिक फुटकर एवं डिस्ट्रीब्यूटर स्तर के फल, मिठाई, खजला, सेवई और खजूर की दुकानों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान स्वामियों को गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री का ही विक्रय करने, बिना बिल के खाद्य पदार्थों की खरीद न करने, स्टॉक रजिस्टर अद्यतन रखने, कालातीत (एक्सपायरी) खाद्य सामग्री का भंडारण व विक्रय न करने के सख्त निर्देश दिए गए। साथ ही दुकानों में नियमित साफ-सफाई रखने और कीट नियंत्रण के लिए दवाओं के छिड़काव के निर्देश भी दिए गए।

कार्रवाई के दौरान एक थोक विक्रेता से संदेह के आधार पर खजूर का सैंपल गुणवत्ता जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।

वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी असलम खान ने बताया कि आगामी त्योहारों होली और रमजान को लेकर विभाग विशेष सतर्कता बरत रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी सूरत में मिलावटी खाद्य सामग्री का विक्रय नहीं होने दिया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इसके अलावा खताड़ी क्षेत्र में बिरयानी, फल और खजूर की तीन दुकानों के निरीक्षण के दौरान खाद्य लाइसेंस प्रस्तुत न कर पाने पर संबंधित दुकानदारों को एक सप्ताह का समय दिया गया है। निर्धारित समय में लाइसेंस प्रस्तुत न करने पर एफएसएस एक्ट 2006 की धारा 31(2) के तहत विधिक कार्रवाई की जाएगी।

आयुक्त के निर्देशानुसार जनपद में संयुक्त निरीक्षण टीमें गठित की गई हैं, जो प्रतिदिन कार्रवाई कर रही हैं और उसकी रिपोर्ट नियमित रूप से आयुक्त कार्यालय को भेजी जा रही है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल: 16 सितंबर, 2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.