ब्रेकिंग न्यूज़

बोट हाउस क्लब के वार्षिक चुनाव की शनिवार को हुई मतगणना, नौ सदस्यी कार्यकारिणी का चयन

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला 

नैनीताल। बोट हाउस क्लब के वार्षिक चुनाव के तहत शनिवार को हुई मतगणना के बाद नौ सदस्यी कार्यकारिणी चुन ली गई है। इनमें आपसी राय के बाद चयनित सदस्यों को उपाध्यक्ष, सचिव समेत अन्य पदों पर आसीन किया जाएगा।

क्लब के कुल 3785 मतदाताओं में से 1643 सदस्यों ने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें से 1299 ने ई-वोटिंग तथा 344 ने व्यक्तिगत मतदान किया।
बता दें कि क्लब के चुनाव लिए बीते दिवस दोपहर बाद लगभग एक बजे से शुरु हुई मतदान प्रक्रिया रात्रि आठ बजे तक चली।नैनीताल : बोट हाउस क्लब के वार्षिक चुनाव सम्पन्न, नौ सदस्यी कार्यकारिणी का गठन

चुनाव के लिए 12 सदस्यों ने नामांकन किया था, जिसमें से 9 कार्यकारिणी सदस्य चुने जाने थे। जिसके लिए सुबह 11 बजे से मतगणना शुरु हुई।नैनीताल : बोट हाउस क्लब के वार्षिक चुनाव सम्पन्न, नौ सदस्यी कार्यकारिणी का गठन

वरीयता के क्रम में मुकुंद प्रसाद को 1221, जेएस सरना को 1218, डीके शर्मा को 1215, नसीम ए खान को 1161,चौधरी धीर सिंह को 1151, सुमित जेठी को 1150, शैलेंद्र सिंह चौहान को 1145, सोएब अहमद को 1097, अखिल कुमार साह को 935 वोट मिले।नैनीताल : बोट हाउस क्लब के वार्षिक चुनाव सम्पन्न, नौ सदस्यी कार्यकारिणी का गठन

चुनाव व मतगणना में चुनाव अधिकारी वीरेंद्र सिंह अधिकारी, रजत टंडन, गोपाल कृष्ण वर्मा, राजीव सिंह बिष्ट जुटे रहे। आयोजन की सफलता में प्रशासनिक अधिकारी जीबी जोशी, चंदन जोशी आदि लोग उपस्थित थे।

 

यह भी पढ़ें :  नशा तस्करी से अर्जित संपत्ति पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर के तीन वाहन कुर्क
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.