पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कैंची धाम पहुँचकर नीब करौरी बाबा के दर्शन किये

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

भवाली। सोमवार शाम देश के 14 वे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कैंची धाम पहुँचकर नीब करौरी बाबा के दर्शन किये। मंदिर समिति प्रबंधक प्रदीप साह भयु के साथ लोगो ने उनका स्वागत किया।

जिसके बाद उन्होंने नीब करौरी बाबा के दर्शन कर देश की सुख शांति खुशहाली के लिए प्रार्थना की। वही बाबा की शिला के दर्शन भी किये। उन्होंने मन्दिर समिति से दिनचर्या को लेकर चर्चा की।

बपूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद कैची धाम नीम करोली महाराज के दरबार पहुंचे

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कैंची धाम में किये बाबा नीब करोरी के दर्शन।

   रामनाथ कोविंद 27 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक कुमाऊं भ्रमण पर है।

   पूर्व राष्ट्रपति आज पंतनगर विश्व विद्यालय से कार द्वारा कैंची धाम पहुंचें जहाँ उन्होंने नीब करोरी बाबा के दर्शन किए।

दर्शन के बाद रामनाथ कोविंद नैनीताल राजभवन पहुंचेंगे जहां राज्यपाल उनकी आगवानी करेंगे ।

   रामनाथ कोविंद कल द्वाराहाट भी जाएंगे और 30 अक्टूबर को वापस दिल्ली लौटेंगे ।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 18 अक्टूबर 2026
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.