भीमताल/ओखलकांडा। ग्राम पंचायत टांडा में सम्पन्न हुई पंचायत विकास कार्य योजना की बैठक 

बैठक के आयोजन में ग्राम प्रधान मदन परगाॅई ने लोगों की कई समस्याओं को सुना उनका मौक़े पर निराकरण व नए कार्यों को प्रस्ताव रजिस्टर में चढ़ाया ।

साथ ही ग्राम प्रधान मदन परगाॅई की पहल से गांव के लोगों के राशन कार्ड की केवाईसी करवाने हेतु कैंप भी लगवाया गया।

जिससे लगभग 80 लोगों ने राशनकार्ड की केवाईसी करवाकर कैंप का फायदा उठाया।

साथ ही ग्राम प्रधान मदन परगाॅई ने एचपी गैस की गाड़ी प्रतिमाह टांडा में आने के लिए भी एचपी गैस एजेंसी ओखलकांडा वालों से बात की।

इस दौरान सकारात्मक बात हुई उन्होंने कहा कि अगले माह से गाड़ी टांडा में ही आएगी ।

 इस दौरान बैठक में ADO पंचायत हिमेश रावत , ग्राम विकास अधिकारी अनिल थुवाल, क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि अनिल कुमार, निवर्तमान प्रधान प्रतिनिधि कमल भटृ , सेल्स मैन उमेश परगाॅई, दीपक परगाॅई, दिनेश परगाॅई, कमल परगाॅई, बिमला देवी, पान सिंह, नन्दन सिंह बोहरा, राजू परगाॅई, रमेश परगाॅई, पार्वती देवी, दीपा देवी, चुडामणी परगाॅई सहित समस्त गांव के अन्य दर्जनों लोग उपस्थित रहे ।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग तेज, पहाड़ी आर्मी का ऐलान—18 अक्टूबर से हल्द्वानी में अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.