नैनीताल में पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा निजी दौरे पर पहुचे।

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

 नैनीताल‌।  पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा निजी दौरे पर नैनीताल पहुचे। जहां उन्होंने पत्रकार वार्ता करते हुए नैनीताल की खूबसूरती की तारीफ करते हुए कहा नैनीताल अपने आप मे ही एक खूबसूरत पर्यटक स्थल है।

निजी दौरे पर नैनीताल पहुचे पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा ने कहा वे पूर्व के वर्षों मैं भी नैनीताल आए हैं और हनुमानगढ़

में भगवान हनुमान के दर्शन किए। और नैनीताल की प्राकृतिक नैसर्ग का लुफ्त उठाया। वही इस बार तोर का मुख्य करण बाबा नीब करौली के दर्शन के लिए यहाँ आए है।

वे कैंची धाम में बाबा नीब करौली के धाम जाकर पूजा अर्चना करने के साथ ही वहां कुछ देर के लिए ध्यान करेंगे।

उन्होंने दिल्ली में भाजपा की जीत की प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी और कहा की लंबे समय की मेहनत के बाद भाजपा ने दिल्ली में अपना परचम लहराया है।

जिसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमित शाह समेत सभी श्रेष्ठ नेतृत्व को जाता दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा की जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देते हुए अपनी शुभकामनाएं दी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 26 अक्टूबर 2026
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.