ब्रेकिंग न्यूज़
नंदा देवी महोत्सव के समापन पर 23 सितंबर को नैनीताल जिले के इन क्षेत्रों में स्कूल-कॉलेज रहेग बंद, आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाशफर्जी स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाणपत्र से मेडिकल कॉलेज में दाखिला कराने का मामला, अभ्यर्थी के पिता समेत एजुकेशन कंसल्टेंसी संचालक गिरफ्तारश्री नन्दा देवी महोत्सव की पंचारती में उमड़ा आस्था का सैलाब, कुलपति, आईजी और केएमवीएन एमडी ने की मां नंदा-सुनंदा की आरतीयूओयू ने बढ़ाई जुलाई 2026 सत्र की प्रवेश तिथि, अब इस तारीख तक कर सकेंगे ऑनलाइन दाखिलानैनीताल नंदा देवी महोत्सव में मुख्यमंत्री ने मां नयना देवी के किए दर्शन, प्रदेश की खुशहाली की कामना

 नैनीताल के आग प्रभावित महेशखान क्षेत्र का निरीक्षण करने पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला

 नैनीताल। आग प्रभावित महेशखान क्षेत्र का जायज़ा लेने के लिए पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री और सांसद अजय भट्ट प्रभावित क्षेत्र पहुंचे।

उन्होंने आग बुझाने के कार्यों पर संतुष्टि जताते हुए कहा कि नैनीताल व आसपास सुरक्षित है और पर्यटक उनकी गारंटी में बेझिझक पहुंच जाएं। कहा कि लापरवाही से फेंकी गई जलती सिगरेट से भी सूखे जंगल में आग लग जाती है।
नैनीताल के जंगलों में पिछले 6 दिनों से भीषण आग लगी हुई है। इसे बुझाने के लिए पहले वन विभाग के साथ दमकल विभाग ने काम किया और फिर वायुसेना का हैलीकॉप्टर और आर्मी के जवानों ने पाइंस, लड़ियाकांटा और हाईकोर्ट कॉलोनी के समीप के जंगलों की आग बुझाई।

रविवार से एन.डी.आर.एफ.ने भी महेश खान और भूजियाघट में वनाग्नि रोकने का काम शुरू कर दिया है। मीडिया में वनाग्नि की बेतरतीब खबरें चलने के बाद कई पर्यटकों ने यहां आने की अपनी बुकिंग कैंसिल कर दी।नैनीताल : आग प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करने पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट

पूर्व मंत्री को हालात सुधारने के लिए आज अपनी गारंटी के साथ मीडिया के माध्यम से आगे आना पड़ा।
भवाली रेंज के रेंज ऑफिसर(आर.ओ.)विजय मेलकानी के अनुसार उनके क्षेत्र में एन.डी.आर.एफ.के 31 और पी.आर.डी.के 17 जवान वन कर्मचारियों की मदद के लिए लगाए गए हैं।नैनीताल : आग प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करने पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट

उन्होंने ये भी बताया कि रवीवार की तेज आग का प्रवाह देखते हुए 10 मजदूर भी आग बुझाने के लिए बुलाए गए। विभाग ने इन कर्मचारियों और मजदूरों को इधर से उधर लाने और ले जाने के लिए दो अतिरिक्त वाहन फायर सीजन के लिए किराए पर लिए हैं।
पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री और सांसद अजय भट्ट ने मौके का मुआयना किया।

इस दौरान उनके साथ डी.एफ.ओ.चंद्रशेखर जोशी, एस.डी.ओ.राजकुमार और एन.डी.आर.एफ.के अधिकारी गोपाल रावत, विधायक राम सिंह कैड़ा, प्रकाश आर्या,मौजूद रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नंदा देवी महोत्सव के समापन पर 23 सितंबर को नैनीताल जिले के इन क्षेत्रों में स्कूल-कॉलेज रहेग बंद, आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाश

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.