ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। नवाबी रोड स्थित एक बैंकट हॉल में पहाड़ी आर्मी का स्थापना दिवस एवं संस्थापक अध्यक्ष हरीश रावत का जन्मदिवस “पहाड़ी स्वाभिमान दिवस” के रूप में धूमधाम से मनाया गया।

कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों की उपस्थिति रही और पहाड़ी अस्मिता, संस्कृति व संसाधनों की रक्षा का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष नीम भट्ट ने किया। इस दौरान उन्होंने संगठन के संघर्ष और विचारधारा पर विस्तार से प्रकाश डाला।

नगर अध्यक्ष भूपेन पांडे और जिला अध्यक्ष राजेंद्र कांडपाल ने कहा कि पहाड़ी आर्मी लंबे समय से जल, जंगल, जमीन, लोकभाषा, लोकसंस्कृति, लोकदेवता और परंपराओं को बचाने के लिए कार्य कर रही है तथा पहाड़ी हिंदू सशक्तिकरण अभियान के माध्यम से समाज को एकजुट करने का प्रयास कर रही है।

समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। इनमें आईटीआई कार्यकर्ता हेमंत कोनिया, वृद्धाश्रम संचालक शशि सिंह, पर्यावरण प्रेमी चंदन सिंह नयाल, महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में कार्यरत हेमा बड़वाल तथा गौसेवा में लगे चंदन सिंह मेहता शामिल रहे। सभी को शॉल ओढ़ाकर और माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान हरीश रावत का जन्मदिन भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया और उपस्थित लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में जागरूकता बढ़ती है और लोगों को अपने अधिकारों के प्रति प्रेरणा मिलती है।

समारोह में पारंपरिक झोड़ा-चांचरी गीतों और पहाड़ी खान-पान ने विशेष आकर्षण बिखेरा, जिससे कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह सांस्कृतिक रंग में रंग गया। उपस्थित लोगों ने एक स्वर में पहाड़ी संस्कृति के संरक्षण और समाज को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजेंद्र कांडपाल, महिला जिला अध्यक्ष प्रेमा मेर, नगर अध्यक्ष कविता जीना, मनोज रावत, हरेंद्र राणा, गीता बिष्ट, प्रेम प्रकाश मेहता, जय रावत, मुकेश भट्ट, मदन सिंह बिष्ट, दीपा पांडे, मोहन बोरा, विनोद नेगी, कमलेश जेठी, प्रदीप रौतेला, दीपा मिश्रा, संजय कुमार सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड मेडिकल एडमिशन में फर्जी प्रमाण पत्र का मामला: अब सभी रिजर्व कैटेगरी के दस्तावेजों की होगी जांच, 7 सदस्यीय SIT कर रही पड़ताल

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.