ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। महिला सुरक्षा को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए नैनीताल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राह चलते महिला व पुरुष से अभद्रता और मारपीट करने वाले दो अराजक तत्वों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर हल्द्वानी पुलिस ने यह कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार 17 मार्च 2026 को स्टेडियम रोड पर घर लौट रहे एक महिला और पुरुष का दो युवकों ने पीछा किया और उनके साथ गाली-गलौज, मारपीट व अभद्रता की।

घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान:

अजय फर्त्याल (31 वर्ष), निवासी फतेहपुर, थाना मुखानी

अजय सिंह थापा (30 वर्ष), निवासी बड़ी मुखानी, पीली कोठी

पुलिस ने प्रारंभिक कार्रवाई करते हुए दोनों को शांति भंग की आशंका में बीएनएसएस की धारा 172 के तहत गिरफ्तार किया। वहीं 18 मार्च 2026 को पीड़ित पक्ष मयंक भंडारी और रक्षिमी आर्य की तहरीर पर थाना हल्द्वानी में FIR संख्या 95/2026 दर्ज की गई।

अभियुक्तों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 324(2) और 74 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

SSP का सख्त संदेश:

एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने स्पष्ट कहा कि जनपद में महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

सड़कों पर हुड़दंग या महिलाओं के साथ अभद्रता करने वाले तत्वों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाएगी और ऐसे लोगों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : दर्दनाक हादसा, पेड़ से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.