ब्रेकिंग न्यूज़

चूल्हे के धुआं को लेकर देवरानी-जिठानी में विवाद,जमकर चले लाठी-डंडे,दोनों पक्षों के चार लोग घायल 

उधमसिंहनगर/बाजपुर । चूल्हे के धुआं को लेकर देवरानी-जिठानी में विवाद हो गया। बात बढ़ी तो मारपीट होने लगी और जमकर लाठी-डंडे चल निकले।

घटना में दोनों पक्षों के चार सदस्यों के चोटें आई हैं, जिन्हें पुलिस के माध्यम से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगा तहरीरें दे दी हैं। मोहल्ला टांडा बंजारा सुल्तानपुर पट्टी निवासी राजपाल पुत्र डोरी लाल ने पुलिस को बताया कि बुधवार की रात करीब साढ़े सात बजे उसके घर में अधिक धुआं आने पर पत्नी सोरज ने अपनी जिठानी से शिकायत की तो वह गाली-गलौज करने लगी।

आरोप है कि विरोध करने पर परिवार के सदस्यों ने पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। इसी बीच ई-रिक्शा लेकर राजपाल भी घर पहुंच गया और जब तक वह कुछ समझ पाता हमलावरों ने उसके ऊपर भी हमला कर दिया, जिसमें वह भी घायल हो गया।

वहीं दूसरे पक्ष की रेखा पत्नी कन्हैया ने पुलिस को बताया कि 9 जुलाई की देर रात करीब आठ बजे वह अपने घर में खाना बना रही थी।

आरोप है कि तभी देवर राजपाल गाली-गलौज करने लगा। विरोध किया तो अपनी पत्नी के साथ मिलकर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिसमें रेखा के साथ ही उसका पुत्र शिवा घायल हो गया।

चारों घायलों को पुलिस के माध्यम से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर रेफर कर दिया है। खबर लिखे जाने तक किसी की भी ओर से प्राथमिकी पंजीकृत नहीं हुई थी।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.