ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी किशोरी दुकान पर सामान लेने गई और गायब हो गई।

पिता की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है।

पिता के अनुसार आठ जुलाई की सुबह नौ बजे उसकी 16 साल की बेटी घर के पास ही दुकान से सामान लेने गई थी।

इसके बाद वह घर नहीं लौटी। थाना प्रभारी दिनेश जोशी ने बताया कि पिता की तहरीर पर करन के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज हुआ है।
दूसरा मामला रामपुर रोड का है। एक महिला ने तहरीर में बताया कि उसकी उसकी 22 वर्षीय भांजी प्राइवेट नौकरी करती है।

वह बुधवार को घर से अपने आफिस गई लेकिन वापस नहीं आई। फोन करने पर बताया कि वह मंदिर जा रही है। इसके बाद से उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है।

उधर शहर के वैलेजली लॉज से भी 13 वर्षीय नाबालिग के गायब होने पर गुमशुदगी दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी डकैती कांड में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, चार और आरोपी गिरफ्तार, हथियारों के बल पर लाखों की डकैती में शामिल 4 नकाबपोश दबोचे, चार तमंचे, सात कारतूस, लूटी रकम और क्रेटा-स्कॉर्पियो बरामद
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.