नैनीताल/ धारी। अतिवृष्टि के कारण तहसील धारी में गौला नदी एवं लधिया नदी में जलस्तर लगातार बढ रहा है साथ ही खुटानी पदमपुरी मार्ग पन्याली के पास पेड गिरने से बन्द होने पर राजस्व की टीम को मार्ग खुलवाने हेतु रवाना किया गया है।
तहसीलदार धारी ने बताया क्षेत्र में तीन आवासीय भवन क्षतिग्रस्त होने की सूचना प्राप्त है तथा ग्राम भुमका के दिवान राम, बालीराम पुत्र बालीराम के आवासीय भवन के पीछे से मलवा आने के कारण सुरक्षा के दृष्टिगत दोनों परिवारो को राजकीय प्राथमिक विद्यालय कलागर भुमका में शिफ्ट किया गया है।
उन्होंने कहा अतिवृष्टि के कारण क्षेत्र मे पेयजल एवं विद्युत लाइनें क्षतिग्रस्त होने के कारण आपूर्ति नही हो पा रही है।

सम्बन्धित विभागों के द्वारा आपूर्ति सुचारू करने हेतु कार्य किये जा रहे हैं साथ ही राजस्व की टीमे क्षेत्र में आपदा से निपटने हेतु जगह-जगह तैनाती की गई है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  डीएसबी परिसर में पीएम-उषा मेरु के तहत दो दिवसीय करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का समापन, विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को दिए सफलता और रोजगार के मंत्र

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.