ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। उत्तराखंड ग्रामीण बैंक रिटायरीज वेलफेयर सोसाइटी की साधारण आम सभा का आयोजन आज हल्द्वानी में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए सेवानिवृत्त बैंक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

सभा की शुरुआत कामरेड स्वर्गीय दादा मुखर्जी को पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को स्मरण करते हुए की गई। साथ ही दिवंगत साथियों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।

सभा को संबोधित करते हुए महासचिव पी.के. शर्मा ने सोसाइटी की आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया तथा बताया कि समिति सेवानिवृत्त कार्मिकों के हितों की रक्षा और उनके कल्याण के लिए निरंतर सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। इस अवसर पर अध्यक्ष गिरीश पंत, के.एन. जोशी एवं डॉ. पी.सी. पाठक ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन बी.डी. नैनवाल ने किया।

बैठक के दौरान वरिष्ठ सदस्यों ने अपने लंबे बैंकिंग अनुभव साझा किए तथा पेंशन, चिकित्सा सुविधाओं, सामाजिक सुरक्षा और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याओं एवं सुझावों पर विस्तृत चर्चा की। वक्ताओं ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में हेम पांडे, पंकज नरूला, राजपाल, हीरा सिंह ऐठानी, सतीश पंत, सी.एस. जोशी, जितेंद्र जोशी, मुन्नी आर्या सहित लगभग 70 सदस्यों ने भाग लिया। सभा सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई और भविष्य में भी सेवानिवृत्त कर्मचारियों के हितों के लिए सक्रिय रहने का संकल्प लिया गया।

यह भी पढ़ें :  भीमताल-ढूंगशील मोटर मार्ग के डामरीकरण को 72.36 लाख रुपये स्वीकृत,जल्दी शुरू होगा डामरीकरण व सुधारीकरण का कार्य-मंत्री कैड़ा
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.