युवती से शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने के आरोपी को गिरफ्तार 

आरोपी युवक पिछले 2 सालों से युवती का कर रहा था शारीरिक शोषण 

आरोपी के खिलाफ धारा 376/ 323 के तहत मामला दर्ज

पिथौरागढ़। पुलिस के मुताबिक एक युवती ने पिथौरागढ़ थाने में तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि देवलथल के एक गांव निवासी रविंद्र कोठारी ने शादी का झांसा देकर 2022 से उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि इस दौरान वह हो गई जहां गर्भपात करने के लिए आरोपी ने उसके साथ जमकर मारपीट किया।

पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376/323 भादवि में मामला दर्ज किया।

इसके बाद पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद एसएचओ ललित जोशी की टीम ने आरोपी रविंद्र कोठारी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  किराए के कमरे में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस की छापेमारी में चार गिरफ्तार; व्हाट्सएप पर भेजी जाती थीं महिलाओं की तस्वीरें

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.