हल्द्वानी। पाल कॉलेज ने अपने पाठ्यक्रम में डिजिटल मार्केटिंग की शुरुआत की है। कॉलेज में सोमवार को हुई प्रेस वार्ता में कॉलेज के सलाहकार केके पांडे ने इस बारे में जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि कॉलेज अमृता फाउंडेशन के सहयोग से छात्राओं को निशुल्क डिजिटल मार्केटिंक की शिक्षा देगा।

कॉलेज ने पुणे स्थित सिंबायोसिस कॉलेज से एमबीए को पत्राचार के माध्यम से शुरू करने के लिए एमओयू में हस्ताक्षर किया है।

कॉलेज में सोमवार से 8 जून तक फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम किया जा रहा है जिसमें विभिन्न राज्यों के विश्वविद्यालयों के कुलपति और प्राध्यापक अपने कार्यक्रमों को ऑलनाइन या ऑफलाइन प्रस्तुत करेंगे। कॉलेज ने वर्तमान में विभिन्न कंपनियों से 20 एमओयू हस्ताक्षर किये हैं।

पिछले साल कॉलेज में लगभग 650 छात्र-छात्राएं अध्ययन करते हैं। लाइव प्रोजेक्ट फाउंडेशन विश्वविद्यालय ऑस्ट्रेलिया के सहयोग से चलाया जा रहा है।

केके पांडे ने बताया कि कॉलेज का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को कौशलपूर्ण, व्यावहारिक व रोजगारपरक शिक्षा देना है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, सभी 70 सीटों पर वरिष्ठ नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.