उत्तराखंड में युवाओं के लिए खुशखबरी है. उत्तराखंड के युवाओं के लिए अग्निवीर भर्ती की तैयारी अब आसान होगी. राज्य में अग्निवीर भर्ती की तैयारी करने वाले युवाओं को अब प्रदेश सरकार फ्री ट्रेनिंग देगी।

इसको लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं. प्रदेश सरकार ने इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश भी दे दिए हैं।

आइए जानते हैं कि उत्तराखंड में युवाओं को फ्री अग्निवीर भर्ती की ट्रेनिंग देने का प्लान क्या है? कैसे इस ट्रेनिंग प्रोग्राम में युवा शामिल हो सकते हैं।

उत्तराखंड में युवाओं को अग्निवीर भर्ती के लिए फ्री ट्रेनिंग खेल विभाग देगा. इस संबंध में खेल मंत्री रेखा आर्य ने पहल की है. इसको लेकर उन्होंने अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।

ये निर्देश बीते दिनों सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाली पदयात्राओं की तैयारी की समीक्षा के दौरान दिए गए हैं।

खेल मंत्री की तरफ से दिए गए निर्देशों के तहत अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को जिला मुख्यालय में उपलब्ध सुविधाएं, स्टेडियम और उपकरण फ्री में उपलब्ध होंगे।

उत्तराखंड सरकार अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को फ्री ट्रेनिंग सुविधा तो उपलब्ध कराएगी ही. इसके साथ ही अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को ट्रेनिंग देने के लिए एक्सपर्ट ट्रेनरों की भी नियुक्ति होगी।

इस संंबंध में उत्तराखंड सरकार में खेल मंत्री रेखा आर्य ने कहा है कि अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए ये ट्रेनिंग फ्री होगी, जिससे प्रदेश के प्रत्येक युवा को देश सेवा का मौका मिल सके. उन्होंने कहा कि पहले चरण में खेल विभाग के पास उपलब्ध सुविधाओं को अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को फ्री में उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे वह अपनी तैयारी कर सकें. दूसरे चरण में अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक्सपर्ट ट्रेनर की नियुक्ति किए जाने की योजना है।

उत्तराखंड और भारतीय सेना का गहरा रिश्ता है. असल में उत्तराखंड से बड़ी संख्या में युवा सेना भर्ती में जाते हैं. मसलन, उत्तराखंड के कई परिवार पीढ़ी दर पीढ़ी सेना का हिस्सा हैं।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल में भारतीय ज्ञान परंपरा पर सात दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.