ब्रेकिंग न्यूज़

बीएलएम एकेडेमी में स्व. वेद प्रकाश गुप्ता स्मृति जिला स्तरीय बैडमिंटन, शतरंज और कुमांऊ स्तरीय टेनिस प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

हल्द्वानी। बीएलएम एकेडेमी में विद्यालय के संस्थापकस्व. वेद प्रकाश गुप्ता जी की स्मृति में 27 से 29 मई तक आयोजित हो रही जिला स्तरीय बैडमिंटन, शतरंज और कुमांऊ स्तरीय टेनिस प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ।

मुख्य अतिथि प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी वरुण बेलवाल, निदेशक सौम्या अग्रवाल एवं प्रधानाचार्या डा गायत्री कंवर ने खिलाडियों का परिचय प्राप्त किया।

आयोजन समिति के संयोजक हर्ष गोयल ने बताया कि बीएलएम एकेडेमी हल्द्वानी के परिसर में विभिन्न खेलों के लिए बेहतरीन संसाधन उपलब्ध हैं।

इस दौरान खिलाडियों को अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा। हल्द्वानी, रामनगर,रुद्रपुर आदि से लगभग 200 से अधिक खिलाड़ीयों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के आयोजन का मुख्य उद्देश्य खेलों के प्रति रुचि उत्पन्न करने के साथ खिलाडियों को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाना है। सफल आयोजन के लिए प्रबंधक साकेत अग्रवाल, सौम्या अग्रवाल एवं प्रधानाचार्या डा गायत्री कंवर ने शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

हेड एडमिन एंड एच आर डा.अमर सिंह कंवर,उप प्रधानाचार्या संगीता माथुर एवं अकादमिक संयोजक पूनम क्वात्रा ने प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन किया। निर्णायक राजेंद्र राणा, नरेश जोशी रहे।

प्रतियोगिता के आयोजन में खेल विभाग के हर्ष गोयल, निश्चल जोशी, संजय सजवान, हेमंत जोशी, रंजना बोरा, वंदना नेगी आदि ने सहयोग किया। निर्णायक राजेंद्र राणा,ललित सिंह लामाकोटी, धीरज पाण्डे,मनीष भट्ट, नरेश जोशी, रोहित कुमार, त्रिभुवन नित्वाल रहे।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल बैंक के मूल बैंक में विलय का मुद्दा सांसद अनिल बलूनी के समक्ष उठा, NBOA प्रतिनिधिमंडल ने रखी संगठन की मांग

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.