ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल की डॉ. श्वेता मझगई को भी सम्मान मिलने पर जताई खुशी, शिक्षकों ने दी शुभकामनाएं

नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (कूटा) ने भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय, नैनीताल के प्रधानाचार्य बिशन सिंह मेहता को वर्ष 2025 के प्रतिष्ठित शैलेश मटियानी पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। 

मेहता को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार उत्तराखंड के माननीय राज्यपाल द्वारा प्रदान किया गया।

कूटा पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा विद्यालयी शिक्षा को बेहतर बनाने की दिशा में श्री मेहता का कार्य सराहनीय रहा है। शैलेश मटियानी पुरस्कार जैसे प्रतिष्ठित सम्मान से उनका सम्मानित होना नैनीताल और समूचे कुमाऊं के लिए गौरव की बात है।

कूटा ने नैनीताल की डॉ. श्वेता मझगई को भी सम्मान प्राप्त होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। शिक्षकों ने कहा कि शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं को इस प्रकार के सम्मान मिलने से नई पीढ़ी को भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।

कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ की ओर से अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी, प्रो. नीलू लोधियाल, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. युगल जोशी, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. कुबेर गिनती, डॉ. अनिल बिष्ट, डॉ. दीपिका गोस्वामी, डॉ. अशोक कुमार सहित एलुमनी सेल के अध्यक्ष डॉ. बी.एस. कालाकोटी, डॉ. एस.एस. सामंत, डॉ. भावना पांडे, डॉ. ज्योति कांडपाल और डॉ. मीना पांडे ने दोनों सम्मानित व्यक्तित्वों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

कूटा ने उम्मीद जताई कि  बिशन सिंह मेहता और डॉ. श्वेता मझगई भविष्य में भी शिक्षा एवं समाज के क्षेत्र में अपने उल्लेखनीय कार्यों से युवाओं और विद्यार्थियों को प्रेरित करते रहेंगे।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल बैंक के मूल बैंक में विलय का मुद्दा सांसद अनिल बलूनी के समक्ष उठा, NBOA प्रतिनिधिमंडल ने रखी संगठन की मांग

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.