ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : आर्थिक आधार पर सामाजिक-आर्थिक एवं जातीय जनगणना की मांग, आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा को लेकर करणी सेना ने पीएम मोदी को भेजा पत्रडीएसबी परिसर में कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत व परिसर निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा का सम्माननैनीताल पुलिस के 5 कर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई, शॉल-प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानितजनता की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करें अधिकारी: ध्रुव रौतेला, विकास योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर पात्र लोगों तक पहुंचाएं लाभ, भीमताल में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठकनैनीताल के ग्रामीण इलाकों में दूषित पानी से हाहाकार, पीलिया-डायरिया समेत पेट की बीमारियों की चपेट में सैकड़ों लोग

नैनीताल भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष कविता गंगोला के घर आंगन में चहल कदमी करता गुलदार, सीसीटीवी कैमरे में कैद

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। नैनीताल में आए दिन रिहायशी इलाकों में गुलदार आने की सूचना मिल रही है।

तल्लीताल के क्षेत्र इंद्रा कॉटेज निकट जीजीआईसी निवासी भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष कविता गंगोला के घर के आंगन में आए दिन गुलदार दिखाई दे रहा है।

बीती रोज रात्रि में गुलदार की धमक से घर में पालतू कुत्तों ने भौंकना शुरू कर दिया।

इस दौरान जब घर वालों ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में देखा तो काफी बड़ा गुलदार उनके आंगन में चहल कदमी करते हुए दिखाई दे रहा है।

घर वालों में डर का माहौल बना हुआ है। उन्होंने बताया कि यह गुलदार आए दिन शाम ढलते ही उनके घर के इधर-उधर चहल कदमी करते हुए और गुर्राने की आवाज आती है तो क्षेत्र में पता चल जाता है कि गुलदार क्षेत्र के आसपास है और लोग सतर्क हो जाते हैं।

भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष कविता गंगोला ने वन विभाग के अधिकारियों से गुलदार को पकड़ने का आग्रह किया है।

कनैनीताल जिले मैं गुलदार रात के समय कुत्तों का शिकार करने रिहायसी क्षेत्र में आ रहे हैं लोगों पर डर का माहौल पैदा हो गया है।

स्थानीय लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों से पिंजरा लगाने की मांग की।

यह भी पढ़ें :  रक्षाबंधन आज: भद्रा रहित मुहूर्त में बांधें राखी, जानें शुभ समय और पूजा की पूरी विधि

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.