ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : आर्थिक आधार पर सामाजिक-आर्थिक एवं जातीय जनगणना की मांग, आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा को लेकर करणी सेना ने पीएम मोदी को भेजा पत्रडीएसबी परिसर में कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत व परिसर निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा का सम्माननैनीताल पुलिस के 5 कर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई, शॉल-प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानितजनता की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करें अधिकारी: ध्रुव रौतेला, विकास योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर पात्र लोगों तक पहुंचाएं लाभ, भीमताल में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठकनैनीताल के ग्रामीण इलाकों में दूषित पानी से हाहाकार, पीलिया-डायरिया समेत पेट की बीमारियों की चपेट में सैकड़ों लोग

उत्तराखंड में आज 38 वें राष्ट्रीय खेलों का रंगारंग आवाज हो गया है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देहरादून से 38 में राष्ट्रीय खेलों की शुरुआत की ।

इस दौरान हल्द्वानी में ठंडी सड़क पर और नैनीताल में लाइव शो और एलईडी वॉल के माध्यम से राष्ट्रीय खेलों के शुभारंभ पर लोगों को जोड़ा गया।

पूरे राज्य में राष्ट्रीय खेलों का जबरदस्त माहौल बने इसके लिए जगह-जगह कार्यक्रम कराए जा रहे हैं।

नैनीताल जिले में राष्ट्रीय खेलों में सात खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हो रहा है, जिसमें ट्रायथलॉन, खो- खो प्रतियोगिता, फुटबॉल प्रतियोगिता, स्विमिंग प्रतियोगिता सहित अन्य प्रतियोगिताएं हैं।

लगभग 2000 मेहमान खिलाड़ी विभिन्न राज्यों से नैनीताल जिले में पहुंचे हैं। जिनके स्वागत के लिए पूरे शहर को सजाया गया है।

जगह-जगह राष्ट्रीय खेलों के माहौल को उत्सव के रूप में मनाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन भी कराई जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज फिट इंडिया का आह्वान करते हुए खेलों के प्रति लोगों को खुलकर जोड़ने का आह्वान किया है।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल : कीटनाशक का सेवन कर युवक ने की जीवनलीला समाप्त करने की कोशिश, हालत गंभीर

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.