ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू, सीएम धामी बोले—राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आगमन से कार्यकर्ताओं में आएगी नई ऊर्जाकुमाऊं विश्वविद्यालय के पुरातन छात्र डॉ. भूपेंद्र सिंह बिष्ट बने दून विश्वविद्यालय में भूगोल विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्षहल्द्वानी में आज से भाजपा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के संबोधन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह; तीसरी बार सरकार बनाने का दावाबनभूलपुरा रेलवे भूमि मामले में सुप्रीम कोर्ट में नहीं हो सकी सुनवाई, अगली तारीख का इंतजारबनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले पर सुप्रीम कोर्ट में आज अहम सुनवाई, फैसले पर टिकी सभी की निगाहें

दन्या-खेती मोटर मार्ग पर बारातियों की कार के सामने बैठा रहा गुलदार, दहाड़ सुन सहमे लोग

अल्मोड़ा। दन्या क्षेत्र में मंगलवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक गुलदार ने बीच सड़क पर बैठकर बारातियों के वाहन का रास्ता रोक लिया। काफी देर तक हार्न और शोर मचाने के बावजूद गुलदार सड़क से नहीं हटा। उसकी दहाड़ सुनकर वाहन में बैठे बाराती सहम गए और करीब आधे घंटे तक वाहन में ही कैद रहने को मजबूर हो गए।

जानकारी के अनुसार धौलादेवी ब्लॉक के चौड़ा निवासी मनीष पाण्डे ने बताया कि मंगलवार को एक बारात ध्याड़ी से खेती गांव गई थी। शादी समारोह संपन्न होने के बाद देर शाम बाराती अपने वाहनों से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान दन्या-खेती मोटर मार्ग पर अचानक एक विशालकाय गुलदार सड़क के बीचोंबीच आकर बैठ गया।

गुलदार को देखते ही वाहन चालक ने तुरंत ब्रेक लगा दिए। शुरुआत में बाराती कुछ देर तक उसे देखते रहे, लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी जब गुलदार नहीं हटा तो वाहन चालक ने लगातार हार्न बजाया। इसके बावजूद गुलदार टस से मस नहीं हुआ। बाद में बारातियों ने शोर मचाया तो गुलदार उग्र हो गया और जोरदार दहाड़ लगाने लगा। इससे वाहन में बैठे लोगों के हाथ-पांव फूल गए।

करीब आधे घंटे तक बाराती वाहन में बैठे गुलदार के हटने का इंतजार करते रहे। काफी देर बाद गुलदार सड़क छोड़कर जंगल की ओर चला गया, तब जाकर वाहन आगे बढ़ पाया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि दन्या और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों गुलदार का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। शाम ढलते ही लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से गश्त बढ़ाने और क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें :  कुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र डॉ. गिरीश चंद्र सिंह नेगी को ‘गिरि गंगा गौरव सम्मान’, कूटा ने दी बधाई

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.