ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू, सीएम धामी बोले—राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आगमन से कार्यकर्ताओं में आएगी नई ऊर्जाकुमाऊं विश्वविद्यालय के पुरातन छात्र डॉ. भूपेंद्र सिंह बिष्ट बने दून विश्वविद्यालय में भूगोल विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्षहल्द्वानी में आज से भाजपा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के संबोधन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह; तीसरी बार सरकार बनाने का दावाबनभूलपुरा रेलवे भूमि मामले में सुप्रीम कोर्ट में नहीं हो सकी सुनवाई, अगली तारीख का इंतजारबनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले पर सुप्रीम कोर्ट में आज अहम सुनवाई, फैसले पर टिकी सभी की निगाहें

नवविवाहिता चलती नंदा देवी एक्सप्रेस ट्रेन से रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता,महिला का 36 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं,सुरक्षा एजेंसियों पर लापरवाही का आरोप

लक्सर/हरिद्वार। चारधाम यात्रा से पति के साथ लौट रही एक नवविवाहिता नंदा देवी एक्सप्रेस ट्रेन से रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गई।

महिला का 36 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। परिजनों ने लक्सर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराते हुए रेलवे और सुरक्षा एजेंसियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार, कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र स्थित मछलियां रोड निवासी मनीष सिंह अपनी पत्नी प्रज्ञा सिंह के साथ चारधाम यात्रा पर गए थे। पांच मई को दोनों देहरादून से नंदा देवी एक्सप्रेस ट्रेन में गाजियाबाद के लिए रवाना हुए। उनका रिजर्वेशन बी-2 कोच में था। प्रज्ञा की सीट संख्या 59 जबकि मनीष की सीट संख्या 64 थी।

मनीष सिंह के मुताबिक, देर रात ट्रेन चलने के बाद दोनों अपनी-अपनी सीट पर सो गए। सुबह ट्रेन जब मुजफ्फरनगर पहुंची तो उनकी आंख खुली। उन्होंने देखा कि पत्नी सीट पर नहीं थी। काफी तलाश करने के बावजूद उसका कोई पता नहीं चला। महिला का मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ मिला। इसके बाद मनीष ने रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर सूचना दी और परिजनों को घटना की जानकारी दी।

सूचना मिलने पर महिला का भाई विभव और जेठ दीपक कानपुर से हरिद्वार पहुंचे। मोबाइल की लोकेशन रेलवे बाईपास मार्ग स्थित बहादुरपुर खादर क्षेत्र में मिलने पर परिजनों ने लक्सर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई।

इसके बाद लक्सर पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ ने रेलवे ट्रैक, आसपास के इलाकों, होटलों और अस्पतालों में तलाश शुरू की, लेकिन अब तक महिला का कोई सुराग नहीं मिला है।

इस दौरान परिजन लक्सर रेलवे स्टेशन भी पहुंचे, जहां सीसीटीवी कैमरों की जांच में अधिकांश कैमरे बंद मिले। इससे नाराज परिजनों ने स्टेशन मैनेजर के समक्ष हंगामा किया। परिजनों का कहना है कि यदि कैमरे चालू होते तो महिला की गतिविधियों का पता लगाया जा सकता था।

परिजनों ने रेलवे और सुरक्षा एजेंसियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान हजारों यात्री रोजाना आवाजाही कर रहे हैं, बावजूद इसके स्टेशन के सीसीटीवी कैमरे बंद पड़े हैं।

वहीं स्टेशन मैनेजर केआर मीणा ने बताया कि अर्धकुंभ की तैयारियों के तहत स्टेशन पर नए सीसीटीवी कैमरे लगाने का कार्य चल रहा है। पुराने कैमरों की स्थिति भी जांची जा रही है।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल में मानसून का कहर: कृष्णापुर में मकान की नींव खिसकी, कभी भी गिर सकता है घर; 53 सड़कें बंद, जनजीवन अस्त-व्यस्त

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.