ब्रेकिंग न्यूज़

362 लापरवाह चालकों पर नैनीताल पुलिस ने की कार्यवाही, 26 वाहन सीज, 12 DL निरस्तीकरण

शराब पीकर वाहन चलाना टैक्सी चालक को पड़ा महंगा, खैरना पुलिस ने किया चालक को गिरफ्तार, वाहन‌ सीज, DL निरस्तीकरण सवारियों को बस से किया उनके गंतव्य को रवाना

नैनीताल। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा  द्वारा जनपद में लगातार चैकिंग अभियान चलाने एवम यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने के निर्देश पर सभी थाना/सीपीयू व यातायात प्रभारियों द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।
नैनीताल  पुलिस द्वारा 27/10/2023   चैकिंग अभियान के अंतर्गत 362 चालकों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 26 वाहन सीज, 12 चालकों के DL निरस्तीकरण की कार्यवाही की गई है।

इसी क्रम में आज दिनांक 28-10-2023 को खैरना चौकी प्रभारी द्वारा पुलिस टीम के साथ वाहन चैकिंग के दौरान वाहन संख्या UK01TA3998 को रोककर चैक किया गया जिसे अल्मोड़ा निवासी चालक चला रहा था जो कि रानीखेत से हल्द्वानी जा रहा था‌, वाहन में सवारियां बच्चे भी बैठे थे।

चालक शराब के नशे में एवम बिना कागज वाहन चलाता पाया गया। चालक के विरुद्ध धारा 185/ 202/207 एमबी एक्ट में कार्यवाही करते हुए  गिरफ्तार कर वाहन को सीज किया गया ।

वाहन में सवार सवारियों को केएमओयू बस के माध्यम से गंतव्य को रवाना किया गया।
चालक के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही की गई है।

यह भी पढ़ें :  कुमाऊं में दर्दनाक हादसा: सड़क किनारे खड़ी कार पर पहाड़ी से गिरा भारी बोल्डर, युवक की मौत; चार लोग गंभीर घायल

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.