हल्द्वानी। कुमाऊं कमिश्नर एवं मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत ने सोमवार को स्वामी राम स्टेट कैंसर यूनिट के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उनके साथ मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी और निर्माणदायी संस्था ब्रिडकुल के अधिकारी मौजूद रहे वर्तमान में 40 बेड की क्षमता वाली इस कैंसर यूनिट को 38 करोड़ रुपये की लागत से 150 बेड तक विस्तारित किया जा रहा है।

कमिश्नर दीपक रावत ने बताया कि यह परियोजना दिसंबर 2025 तक पूरी की जानी है, ताकि कुमाऊं मंडल ही नहीं बल्कि आसपास के दूर-दराज़ के क्षेत्रों से आने वाले कैंसर रोगियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने भवन की गुणवत्ता की गहनता से जांच की और निर्माण एजेंसी को सख्त निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि नए भवन में आईसीयू, वार्ड सेक्शन समेत दोनों इमारतों को जोड़ने के लिए रैम्प की सुविधा भी विकसित की जा रही है। वन भूमि हस्तांतरण में हुई देरी के कारण निर्माण कार्य में कुछ विलंब हुआ, लेकिन अब यह कार्य तेजी से पूर्णता की ओर बढ़ रहा है ।

कमिश्नर दीपक रावत ने यह भी जानकारी दी कि कैंसर यूनिट के सुचारु संचालन के लिए अतिरिक्त भूमि की आवश्यकता है, जिसके लिए शेष औपचारिकताओं को जल्द निस्तारित कर लिया जाएगा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  भीमताल विधानसभा में हरीश पनेरू ने तेज किया जनसंपर्क अभियान, गांव-गांव पहुंचकर सुन रहे ग्रामीणों की समस्याएं

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.