ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी में भाजपा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति आज से, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन करेंगे कार्यकर्ताओं को संबोधितहल्द्वानी : एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के बीच युवक के पास मिला तमंचा, मचा हड़कंपहल्द्वानी में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू, सीएम धामी बोले—राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आगमन से कार्यकर्ताओं में आएगी नई ऊर्जाकुमाऊं विश्वविद्यालय के पुरातन छात्र डॉ. भूपेंद्र सिंह बिष्ट बने दून विश्वविद्यालय में भूगोल विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्षहल्द्वानी में आज से भाजपा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के संबोधन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह; तीसरी बार सरकार बनाने का दावा

हल्द्वानी एमबीपीजी कॉलेज में तमंचा लेकर घुसा युवक, छात्रों ने पकड़ा, मचा हड़कंप

हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव की सरगर्मियों के बीच बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक कथित तौर पर तमंचा लेकर कॉलेज परिसर में पहुंच गया।

युवक की संदिग्ध गतिविधियों पर छात्रों की नजर पड़ी, जिसके बाद छात्रों ने उसे पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान उसके पास से हथियार बरामद होने की बात सामने आई है। घटना के बाद कॉलेज परिसर में कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया।

बताया जा रहा है कि युवक को पकड़ने के बाद कुछ छात्रों ने उसके साथ मारपीट की और उसे कॉलेज के प्राचार्य कक्ष में ले गए। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम एमबीपीजी कॉलेज पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। छात्रों द्वारा पकड़े गए हथियार को भी पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि युवक कॉलेज परिसर में हथियार लेकर क्यों पहुंचा था और उसका छात्रसंघ चुनाव या कॉलेज के किसी विवाद से कोई संबंध है अथवा नहीं। पुलिस युवक से पूछताछ के साथ ही पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। हथियार की प्रकृति और उसकी वैधता की भी जांच की जा रही है।

सुरक्षा व्यवस्था पर छात्रों ने उठाए सवाल

घटना के बाद कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर छात्रों में आक्रोश दिखाई दिया। छात्रों ने प्राचार्य प्रो. एनएस बनकोटी का घेराव करते हुए कॉलेज परिसर में बाहरी एवं असामाजिक तत्वों के प्रवेश पर सवाल उठाए।

छात्रों का आरोप है कि छात्रसंघ चुनाव के माहौल में कॉलेज में विवाद और हंगामे की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ऐसे में कॉलेज प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था और प्रवेश प्रक्रिया को और अधिक सख्त करना चाहिए। छात्रों का कहना है कि कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है, इसके बावजूद विद्यार्थियों के साथ-साथ बाहरी लोगों को भी बिना परिचय पत्र की पर्याप्त जांच के परिसर में प्रवेश मिल रहा है।

छात्रों ने मांग की कि कॉलेज के मुख्य प्रवेश द्वारों पर पहचान पत्र की जांच अनिवार्य की जाए और बाहरी लोगों के प्रवेश पर प्रभावी रोक लगाई जाए, ताकि चुनाव के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

प्राचार्य ने क्या कहा?

प्राचार्य प्रो. एनएस बनकोटी ने बताया कि युवक के पास से बरामद तमंचा पुलिस को सौंप दिया गया है। मामले में पुलिस को आवश्यक कार्रवाई के लिए सूचना दे दी गई है और आगे की कार्रवाई पुलिस की जांच के आधार पर होगी।

फिलहाल पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि युवक हथियार लेकर कॉलेज क्यों पहुंचा था और इस मामले में उसके खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी।

छात्रसंघ चुनाव के बीच हथियार मिलने की घटना ने कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था पर जरूर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें :  ऑपरेशन हॉटस्पॉट-2026 में नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 करोड़ से अधिक की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राष्ट्रीय सिंडिकेट का भंडाफोड़; मुख्य सरगना समेत 6 गिरफ्तार

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.