ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू, सीएम धामी बोले—राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आगमन से कार्यकर्ताओं में आएगी नई ऊर्जाकुमाऊं विश्वविद्यालय के पुरातन छात्र डॉ. भूपेंद्र सिंह बिष्ट बने दून विश्वविद्यालय में भूगोल विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्षहल्द्वानी में आज से भाजपा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के संबोधन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह; तीसरी बार सरकार बनाने का दावाबनभूलपुरा रेलवे भूमि मामले में सुप्रीम कोर्ट में नहीं हो सकी सुनवाई, अगली तारीख का इंतजारबनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले पर सुप्रीम कोर्ट में आज अहम सुनवाई, फैसले पर टिकी सभी की निगाहें

हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी में भारतीय जनता पार्टी की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू हो गई है। प्रदेशभर से पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यसमिति सदस्य बैठक में शामिल होने के लिए हल्द्वानी पहुंचे हैं। प्रदेश कार्यसमिति की इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी पहुंचे और पार्टी संगठन तथा आगामी राजनीतिक रणनीति को लेकर अपनी बात रखी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने से उत्तराखंड के पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व का मार्गदर्शन संगठन को और अधिक मजबूत करने का काम करेगा।

सीएम धामी ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है और प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के माध्यम से संगठनात्मक गतिविधियों, जनसंपर्क अभियानों तथा आगामी राजनीतिक चुनौतियों को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि कार्यकर्ताओं में आने वाली नई ऊर्जा का सीधा लाभ भारतीय जनता पार्टी को आगामी वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है। सरकार की प्राथमिकता उत्तराखंड के विकास के साथ-साथ संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना भी है।

बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले पर भी बोले मुख्यमंत्री

हल्द्वानी के बहुचर्चित बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले को लेकर भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा बयान दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के समक्ष मजबूती के साथ अपना पक्ष रख चुकी है और अब सभी पक्षों को न्यायालय के निर्णय का इंतजार करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि सरकार कानून और न्यायालय की प्रक्रिया के अनुसार आगे की कार्रवाई करेगी। मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि राज्य सरकार मामले को गंभीरता से देख रही है और न्यायालय के आदेश का पूरी तरह पालन किया जाएगा।

कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर साधा निशाना

बनभूलपुरा में हुए अतिक्रमण के मुद्दे पर मुख्यमंत्री धामी ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्षों तक चली तुष्टीकरण की राजनीति के कारण इस तरह की परिस्थितियां उत्पन्न हुई हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजनीतिक दलों को केवल वोट बैंक की राजनीति के बजाय कानून व्यवस्था, विकास और जनहित के मुद्दों पर काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार कानून के शासन और सभी नागरिकों के साथ समान व्यवहार की नीति पर काम कर रही है।

प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के लिहाज से भी बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक में संगठन के विस्तार, सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने और बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने जैसे मुद्दों पर मंथन होने की संभावना है। राष्ट्रीय नेतृत्व की मौजूदगी में प्रदेश भाजपा की आगामी रणनीति को लेकर महत्वपूर्ण दिशा तय की जा सकती है।

यह भी पढ़ें :  भीमताल के अल्चौना में बरसाती नाले ने मचाई तबाही, ‘पांडे छोड़’ के घरों में घुसा मलबा

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.