अवैध आइसक्रीम निर्माण इकाई पर प्रशासन की टीम ने छापा मारकर भारी अनियमितताओं का किया खुलासा

हल्द्वानी। अपर जिलाधिकारी विवेक राय के नेतृत्व में शनिवार को बेवाजोली लॉज, हल्द्वानी स्थित एक अवैध आइसक्रीम निर्माण इकाई पर छापा मारकर भारी अनियमितताओं का खुलासा हुआ।

निरीक्षण में इकाई में एक्सपायर्ड केमिकल्स के इस्तेमाल, गलत ब्रांडिंग, प्रतिबंधित रसायनों के उपयोग और अत्यंत गंदगी भरे हालात में उत्पादन किए जाने की पुष्टि हुई। साथ ही, आवासीय क्षेत्र के मकान के भूतल में अवैध रूप से इस इकाई का संचालन किया जा रहा था।

निरीक्षण टीम में उप जिलाधिकारी राहुल शाह और नगर आयुक्त ऋचा सिंह भी मौजूद रहे। खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश टम्टा ने मौके से उत्पादों के सैंपल एकत्र कर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।

इसके अलावा, इकाई में घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग भी पाया गया, जिन्हें तत्काल जब्त कर लिया गया। कार्रवाई के दौरान जीएसटी नियमों के उल्लंघन की जांच के लिए अपर आयुक्त जीएसटी हेमा शुक्ला और अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

जीएसटी उल्लंघन की जांच भी प्रारंभ कर दी गई है। छापेमारी में तहसीलदार मनीषा बिष्ट, पूर्ति निरीक्षक हल्द्वानी सहित प्रशासन और विभागीय टीमें सक्रिय रूप से मौजूद रहीं।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में अहम जिम्मेदारियां निभाने के बाद अब राष्ट्रीय स्तर पर नई भूमिका में IPS प्रहलाद नारायण मीणा, WCCB दिल्ली में बने उप निदेशक

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.