हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  द्वारा जनपद में मादक पदार्थों की बिक्री व तस्करी की रोकथाम हेतु सभी थाना प्रभारी/एसओजी को सघन चेकिंग अभियान चलाकर नशे के तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

   पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में प्रभारी थानाध्यक्ष श्री सुशील जोशी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा एक व्यक्ति को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।

चैकिग के दौरान अभियुक्त सुदीप कुमार पुत्र राधे श्याम निवासी 16 क्वार्टर टनकपुर रोड राजपुरा हल्द्वानी जनपद नैनीताल उम्र 27 वर्ष को 10.08 ग्राम स्मैक साथ सीवर ट्रीटमेंट प्लांट रोड मेन रोड से करीब 250 मीटर थाना वनभूलपुग नैनीताल से गिरफ्तार किया गया है।

जिसके विरुद्ध थाना हाजा पर मुकदमा एफआईआर – 257/2025 धारा 8/21 NDPS पंजीकृत किया गया है। अभि० का आपराधिक इतिहास ज्ञात किया जा रहा है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  थान सिंह बिष्ट बने नैनीताल दुग्ध संघ के नए डायरेक्टर, भव्य समारोह में हुआ स्वागत, मुकेश बोरा ने दिलाई पद एवं दायित्वों के निर्वहन की शपथ

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.