हल्द्वानी। अंतराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के उपलक्ष्य पर सहकारिता विभाग द्वारा स्थानीय उत्पाद को बढ़ावा देने के लिए सहकारिता मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले के दूसरे दिन मुख्यमंत्री ने मेले में शिरकत की।

इस दौरान उन्होंने महिला समूह द्वारा लगाए गए स्टाल का भ्रमण कर जनता को संबोधित कर राज्य सरकार की तमाम योजनाओं के बारे में बताया।

सीएम पुष्कर सिंह धामी आज एक दिवसीय दौरे पर हल्द्वानी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने एमबी इंटर कॉलेज के मैदान में सहकारिता विभाग द्वारा आयोजित सहकारिता मेला 2025 में हिस्सा लिया।

इस दौरान उन्होंने प्रदेश भर की महिला सहायता समूह द्वारा लगाए गए स्टाल और विभागों द्वारा लगाए गए स्टाल का निरीक्षण किया। कार्यक्रम में सांसद अजय भट्ट सहित तमाम जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक जनपद में सहकारिता मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस तरह के मेलो का उद्देश्य महिला समूह द्वारा बनाए जा रहे लोकल उत्पादों को एक बाजार उपलब्ध कराना है।

इसके अलावा सहकारिता विभाग की तमाम योजनाओं को जनता तक पहुंचना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने सहकारिता को बढ़ावा देने के लिए अलग मंत्रालय बनाया था। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में हमारी सरकार सहकारिता को जन जन तक पहुंचाने के लिए कई कदम उठा रही है।

उन्होंने कहा कि पूरे देश में बहुउद्देशीय सहकारी समितियों को कंप्यूटराइज करने की शुरुआत देव भूमि उत्तराखंड में हुई। प्रदेश की 671 सहकारी समिति कंप्यूटीकरण का कार्य पूरा हो चुका है।

समितियां डिजिटल माध्यम से कार्यरत है। जिससे किसान ऑन लाइन जुड़ कर सुविधाओं का लाभ उठा रहे है। 24 समितियां जन औषधि के रूप में काम कर रही है। 640 समितियों को कॉमन सर्विस सेंटर के रूप विकसित किया गया है।

उन्होंने बताया कि हमारी सरकार ने फरवरी 2023 से लेकर अब तक 800 नई टैक्स समितियां और मत्स्य समितियों का गठन किया है।उन्होंने कहा कि जहां मड़ुआ की खरीद पूर्व में 42.90 रुपए थी।

जिसे बड़ा कर इस वर्ष 48.86 रुपए प्रति किलो के हिसाब से खरीद की जा रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार दीनदयाल किसान कल्याण के माध्यम से किसानों को पांच लाख तक का ब्याज रहित ऋण उपलब्ध करा रहा है।

इसके अलावा महिला समूहों के प्रोत्साहन के लिए सहकारी बैंक ऋण दे रहा है। प्रदेश की एक लाअब आगेख से अधिक महिलाएं लखपति दीदी बनी है।

उन्होंने कहा कि सहकारी बैंकों में लोगों ने विश्वास जताया है। आज प्रदेश के विभिन्न सहकारी बैंकों में 16 हजार करोड़ से अधिक की जमा पूजी है। उन्होंने कहा कि सहकारिता से लेकर अन्य सभी क्षेत्रों में सरकार बड़ चढ़ कर कार्य कर रही है।

हल्द्वानी के बदलते डेमोग्राफी बदलाव पर उन्होंने कहा कि प्रदेश की संस्कृति, डेमोग्रामी और यहां के मूल अस्तित्व को अब आगे खराब नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में सत्यापन के अभियान चलाए जा रहे है।

उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों में जो भी डेमोग्रामी में बदलाव आए है और कोई भी प्रमाणपत्र जारी हुए है उनकी जांच की जा रही है गलत तरीके से पात्रता लेने और देने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

चार धाम यात्रा पर 51 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने पर उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी है ।

आगे भी यात्रा को सुगम बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी शीतकाल यात्रा का आयोजन होगा स्टेक होल्डरों से बैठक की जाएगी।

दोनो निगमों के साथ बैठक कर गेस्ट हाउस के कमरों के किराए में कटौती की गई है। उन्होंने कहा कि जहां एक और सर्दियों में भी धूप के दर्शन नहीं हो पाते वही पहाड़ों में खिलखिलाती धूप निकल रही है।

उन्होंने पर्यटकों से अपील करते हुए कहा कि विंटर सीजन में उत्तराखंड की वादियों का लुफ़्त उठाए उनके स्वागत के लिए हम सब खड़े है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड के किसानों को धामी सरकार की बड़ी राहत, फसल नुकसान पर मिलेगी दोगुनी आर्थिक मदद; तीन महीने तक बिजली बिल भुगतान स्थगित
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.