हल्द्वानी। आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने सोमवार को कैम्प कार्यालय में सूदखोरों द्वारा जब्त की गई कार को मालिक को वापस दिलाई।

संगीता भाकर ने आयुक्त कुमायू के सम्मुख पूर्व में ज्वैलर्स राजेन्द्र सिंह से 15 हजार सूद में लेने के एवज में ज्वैलर द्वारा उनकी वैगनार का को गिरबी के तौर पर रख लिया था और 15 हजार की धनराशि 10 प्रतिशत ब्याज में देने की बात हुई थी तय समय सीमा के भीतर संगीता द्वारा धनराशि नही चुकाने पर ब्याज की धनराशि के तीगुना कर दिया।
आयुक्त ने सोमवार को दोनो पक्षो का अपने कैम्प कार्यालय मे बुलाकर दोनो पक्षों से इस सम्बन्ध में वार्ता करते हुये सम्पूर्ण जानकरी प्राप्त कर संगीता को उनकी कार वापस दिलाई।

साथ ही एक हजार रूपये प्रतिमाह ज्वैलर राजेन्द्र सिंह को देने के निर्देश दिये, और ज्वैलर को आगाह किया कि इस प्रकार के कृत्य में भविष्य में दोबारा पाये जाने पर कठोर कानूनी कार्यवाही जायेगी। संगीता ने आयुक्त का आभार व्यक्त किया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी के होटल में युवक की संदिग्ध मौत, महिला मित्र के साथ ठहरा था; पुलिस कर रही पूछताछ

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.