ब्रेकिंग न्यूज़
नंदा देवी महोत्सव के समापन पर 23 सितंबर को नैनीताल जिले के इन क्षेत्रों में स्कूल-कॉलेज रहेग बंद, आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाशफर्जी स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाणपत्र से मेडिकल कॉलेज में दाखिला कराने का मामला, अभ्यर्थी के पिता समेत एजुकेशन कंसल्टेंसी संचालक गिरफ्तारश्री नन्दा देवी महोत्सव की पंचारती में उमड़ा आस्था का सैलाब, कुलपति, आईजी और केएमवीएन एमडी ने की मां नंदा-सुनंदा की आरतीयूओयू ने बढ़ाई जुलाई 2026 सत्र की प्रवेश तिथि, अब इस तारीख तक कर सकेंगे ऑनलाइन दाखिलानैनीताल नंदा देवी महोत्सव में मुख्यमंत्री ने मां नयना देवी के किए दर्शन, प्रदेश की खुशहाली की कामना

हल्द्वानी। गुरु तेग बहादुर मार्ग तिकुनिया के रहने वाले बनमीत सिंह को अमेरिका में डार्क वेब मार्केटप्लेस पर घातक और खतरनाक मादक पदार्थ बेचने के दोषी पाए जाने 5 साल की जेल की सजा सुनाई गई है।साथ ही उसके 150 मिलियन अमेरिकी डॉलर जब्त करने का आदेश दिया गया है।

बनमीत सिंह को अमेरिका की अपील पर अप्रैल 2019 में लंदन में गिरफ्तार किया गया था. उसे मार्च 2023 में अमेरिका प्रत्यर्पित किया गया था.सर्कुलेट करने के इरादे से मादक पदार्थ रखने की साजिश और मनी लॉन्ड्रिंग की साजिश रचने के लिए उसे जनवरी में दोषी ठहराया गया था जहां अदालत ने इसी सप्ताह में 5 साल की सजा सुनाया है।

कोर्ट के अनुसार, बनमीत ने डार्क वेब पर मार्केटिंग साइट बनाई थीं. यहां वो ड्रग्स और कई दूसरी प्रतिबंधित दवाइयां जैसे फेंटानिल, एलएसडी, एक्सटेसी, केटामाइन और ट्रामाडोल बेचता था।

वेबसाइट का नाम सिल्क रोड, अल्फा बे, और हन्सा था. ग्राहक ड्रग्स खरीदने के बाद क्रिप्टोकरेंसी के जरिए उसे पेमेंट करते थे।

जानकारी के मुताबिक बनमीत सिंह के पास 2012 से जुलाई 2017 के बीच अमेरिका में ड्रग्स बेचने के 8 सेंटर थे।ये सभी ओहायो, फ्लोरिडा, मैरीलैंड, न्यूयॉर्क और वॉशिंगटन में थे।

बनमीत खुद ड्रग्स की शिपिंग भी कराता था वो यूएस मेल और दूसरी सेवाओं के जरिए यूरोप से अमेरिका तक ड्रग्स भेजता था। इसकी टीम के लोग ड्रग्स का शिपमेंट लेकर पैकिंग करते थे।

इसने अमेरिका के सभी 50 राज्यों के अलावा कनाडा, इंग्लैंड, आयरलैंड और जमाइका जैसे देशों में ड्रग्स सप्लाई की थी।

बनमीत सिंह को अदालत से 5 साल की सजा सुनाई जाने और150 मिलियन अमेरिकी डॉलर जब्त करने का आदेश के बाद भारत की केंद्र सरकार की जांच एजेंसी ED भी सक्रिय हो गई है जहां आईडी ने हल्द्वानी स्थित बनमीत सिंह के परिवार में छापामारी की है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल : मां नंदा-सुनंदा महोत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.