ब्रेकिंग न्यूज़

सगाई टूटने का दर्द नहीं झेल पाया इंजीनियरः सोशल मीडिया स्टेटस से पहले मंगेतर पर लगाए गंभीर आरोप,किराए के मकान में फंदे से लटककर दी जान 

लालकुआं। शहर के वार्ड नंबर एक अंबेडकर नगर क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक सर्वेयर इंजीनियर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में किराए के मकान में फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।

मृतक की पहचान विनय प्रजापति (33 वर्ष) पुत्र निवासी ग्राम बख्शी पुरवा नेवी, तहसील नारायनी, जिला बांदा (उ.प्र.) के रूप में हुई है।

वह बीते एक वर्ष से लालकुआं के वार्ड नंबर-1 अंबेडकर नगर में अपने चचेरे भाई रावेंद्र प्रजापति के साथ किराए के मकान में रह रहा था। दोनों ही एयरटेल कंपनी में सर्वेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे जब रावेंद्र काम से लौटकर घर पहुंचा तो उसने दरवाजा खटखटाया, लेकिन भीतर से कोई जवाब नहीं मिला।

आशंका होने पर उसने पड़ोसियों और मकान मालिक को बुलाया और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा गया, जहां विनय का शव पंखे के कुंडे से लटका मिला।

घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया।

समाचार लिखे जाने तक फॉरेंसिक टीम मौके पर नहीं पहुंच पाई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

मृतक के भाई रावेंद्र का कहना है कि शाम करीब 4:30 बजे विनय का उससे फोन पर बात हुई थी, जिसमें वह सामान्य रूप से खाना बनाने को लेकर बातचीत कर रहा था। उस समय किसी तरह की असामान्य बात सामने नहीं आई थी। अचानक इस तरह की घटना से वह स्तब्ध है।

परिजनों के अनुसार विनय की बांदा निवासी एक युवती से शादी तय थी, लेकिन बीते कुछ समय से दोनों के बीच तनाव चल रहा था। बताया जा रहा है कि युवक मानसिक रूप से आहत चल रहा था।

घटना से कुछ समय पहले उसने सोशल मीडिया और व्हाट्सएप स्टेटस पर मंगेतर के साथ अपनी तस्वीरें साझा करते हुए भावनात्मक पोस्ट डाली थी।

फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। आत्महत्या के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ा रही है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल : विश्वकर्मा जयंती पर पुलिस लाइन नैनीताल में विधि-विधान से हुआ पूजन, SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी ने शस्त्रों और उपकरणों की सुरक्षा व सुचारु संचालन की कामना की

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.