हल्द्वानी में भारी बारिश से उफान पर गौला नदी, गौला किनारे बसे लोगों को किया सुरक्षित स्थानों पर किया जा रहा शिफ्ट

हल्द्वानी। मौसम विभाग द्वारा रेड अलर्ट जारी होने के बाद हल्द्वानी और उसके आसपास के क्षेत्र में देर रात से लगातार बारिश हो रही है देवखड़ी,कलसिया और रक्सिया नाला उफान पर चल रहे हैं ।

शहर में कई जगह पर जल भराव भी हो रहा है वही प्रशासन की टीम भी शहर भर में बरसात को लेकर लगातार निरीक्षण कर रही है एसडीएम राहुल शाह, सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल चौहान, तहसीलदार मनीषा बिष्ट समेत नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट समेत नगर निगम की पूरी टीम लगातार नाले के किनारे निरीक्षण करने के साथ हीं आसपास रहने वाले लोगों से अपील कर रहे हैं कि वह सावधानी बरतें और अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकले एसडीएम राहुल शाह ने बताया बरसात से कई जगह पर जल भराव हुआ है।

देवखड़ी के पास पानी अधिक आया जिसके चलते यातायात को रोका गया वहीं शेर नाला और सूर्या नाले की तरफ भी का पानी आया है जिसे चलते जाता यातायात को रोका गया था,गौला बैराज का भी जल स्तर बड़ा है।

मौसम विभाग द्वारा बरसात को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है फिलहाल सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  पहाड़ में अफीम सप्लाई का भंडाफोड़, मामी-भांजा 1.104 किलो अफीम के साथ गिरफ्तार
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.