अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी द्वारा सर्वप्रथम अध्यक्ष जिला पंचायत दीपा दर्मवाल एवं उपाध्याय देवकी बिष्ट को दिलाई पद शपथ

रिपोर्टर -गुड्डू सिंह ठठोला 

नैनीताल। नैनीताल क्लब (शैले हॉल) में आयोजित समारोह में अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी द्वारा सर्वप्रथम अध्यक्ष जिला पंचायत दीपा दर्मवाल एवं उपाध्याय देवकी बिष्ट को पद की शपथ दिलाई गई उसके उपरांत अध्यक्ष जिला पंचायत दीपा दर्मवाल द्वारा जिला पंचायत के सदस्यों को शपथ दिलाई।

इस अवसर पर नव निर्वाचित अध्यक्ष जिला पंचायत दीपा दर्मवाल ने सभी को नंदा अष्टमी की बधाई देते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में हम जनपद नैनीताल को विकास के क्षेत्र में एक अग्रणी पंक्ति में ले जाएंगे जिसमें सभी सदस्यों सहित आम जन का सहयोग महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत जिले के विकास हेतु निरंतर कार्य करेगी, और जिले को विकास के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए कार्य करेंगी।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष जिला पंचायत देवकी देवी ने कहा कि जनता की उम्मीद एवं उनकी अपेक्षाओं के अनुरूप हर समस्या का समाधान मिलजुल कर किया जाएगा।
कार्यक्रम में सभी नव निर्वाचित सदस्यों एवं उपस्थित अन्य आगतुकों का आभार व्यक्त करते हुए अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत महेश कुमार ने अवगत कराया कि जिला पंचायत की प्रथम बैठक दिनांक-06 सितम्बर 2025 को नैनीताल क्लब के सभागार में पूर्वांहन 11:00 बजे से निर्धारित की गई है।

इस अवसर पर विधायक नैनीताल सरिता आर्या, भीमताल राम सिंह कैड़ा, लालकुआं डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, दायित्वधारी हेमंत द्विवेदी, शंकर कोरंगा, दिनेश आर्य, सुरेश भट्ट, शांति मेहरा दीपक मेहरा, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, भाजपा प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट, सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत, राज्य आंदोलनकारी गणेश बिष्ट, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष आनंद दर्मवाल सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, विभागों के अधिकारी आदि उपस्थित रहे। संचालन हेमंत बिष्ट द्वारा किया गया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  पशुपतिनाथ मंदिर कौड़ार के विकास को 98 लाख रुपये की मंजूरी, पहली किस्त के 59 लाख जारी
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.