ब्रेकिंग न्यूज़
देवीधुरा की ऐतिहासिक बग्वाल में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, मां वाराही देवी से प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामनाप्रो. वाई. पी. एस. पांगती की स्मृति में आठवां स्मृति व्याख्यान आयोजित, ‘बॉटनी एंड द बिगिनर’ विषय पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचारनैनीताल में तेल चोरों का आतंक: खड़ी मोटरसाइकिल से फिर चोरी हुआ पेट्रोल, CCTV में बाइक सवार दो संदिग्ध कैदमुख्यमंत्री धामी का शनिवार को नैनीताल दौरा, गौलापार में खेल विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन; उद्योग जगत से भी करेंगे संवादनैनीताल : भूमियाधार में सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, धरने पर बैठे ग्रामीण; बोले- ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’, 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

हल्द्वानी। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। बताया जा रहा है बाइक सवार को बचाने की वजह से हादसा हुआ।

शनिवार को हल्द्वानी रुद्रपुर हाईवे पर रामपुर रोड में बेल बाबा मंदिर के पास सुबह लगभग 8:30 बजे एक सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, स्विफ्ट डिजायर HR 56 B 0698 हल्द्वानी से दिल्ली जा रही थी, जबकि एक मोटरसाइकिल सवार बिलासपुर की ओर जा रहा था।

कार चालक निशांत के मुताबिक, मोटरसाइकिल को बचाने के प्रयास में यह हादसा हुआ। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

कार में तीन लोग सवार थे, जबकि मोटरसाइकिल पर दो लोग थे। फिलहाल, दोनों पक्षों की ओर से पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

यह भी पढ़ें :  हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर मिला ओखलकांडा के युवक का शव, क्षेत्र में शोक की लहर

You missed

error: Content is protected !!