ब्रेकिंग न्यूज़
देवीधुरा की ऐतिहासिक बग्वाल में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, मां वाराही देवी से प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामनाप्रो. वाई. पी. एस. पांगती की स्मृति में आठवां स्मृति व्याख्यान आयोजित, ‘बॉटनी एंड द बिगिनर’ विषय पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचारनैनीताल में तेल चोरों का आतंक: खड़ी मोटरसाइकिल से फिर चोरी हुआ पेट्रोल, CCTV में बाइक सवार दो संदिग्ध कैदमुख्यमंत्री धामी का शनिवार को नैनीताल दौरा, गौलापार में खेल विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन; उद्योग जगत से भी करेंगे संवादनैनीताल : भूमियाधार में सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, धरने पर बैठे ग्रामीण; बोले- ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’, 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

भाजपा जिला कार्य समिति के सदस्य और युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष योगेश रोहिला ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों को  मारी गोली

तीन बच्चों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल

उत्तर प्रदेश। सहारनपुर जिले में भाजपा जिला कार्य समिति के सदस्य और युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष योगेश रोहिला ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों को गोली मार दी। इस घटना में तीन बच्चों की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हैं।

शनिवार दोपहर को योगेश रोहिला ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से पत्नी नेहा (32) और तीन बच्चों शिवांश (4), देवांश (7) और श्रद्धा (8) पर गोली चला दी। गोली लगने से श्रद्धा और एक बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे बेटे की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

पत्नी नेहा गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज चल रहा है।

गोलियों की आवाज सुनकर ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और योगेश को पकड़कर पीटा। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हथियार बरामद किया है।बताया जा रहा है योगेश ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से परिवार पर गोलियां चलाकर घटना को अंजाम दिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। शुरुआती जांच में पता चला है कि यह वारदात घर के अंदर ही अंजाम दी गई। पुलिस ने बच्चों के शव अपने कब्जे में ले लिए हैं और आरोपी से पूछताछ जारी है।

इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। जहां स्थानीय लोग इस घटना से स्तब्ध हैं वहीं परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें :  नेपाल-तिब्बत सीमा पर फिर मंडराया बड़ा खतरा, मलबे से बनी झील ओवरफ्लो; तिब्बत में बांध टूटा

You missed

error: Content is protected !!