ठंडी सड़क में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, सिटी मजिस्ट्रेट की छापेमारी में सिलेंडरों से भरी गाड़ी सीज़

प्रशासन की सख्ती, गैस सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर बड़ी कार्रवाई 

हल्द्वानी। शहर में एलपीजी गैस की अवैध रिफिलिंग के खेल का पर्दाफाश करते हुए प्रशासन ने सोमवार को ठंडी सड़क क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।

सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई को इंडियन गैस की गाड़ी से अवैध रिफिलिंग की शिकायत मिली थी, जिस पर वे तुरंत हरकत में आए और पूर्ति विभाग एवं बाट-माप विभाग की टीम को साथ लेकर मौके पर पहुंचे।

छापेमारी के दौरान अवैध रूप से भरे जा रहे 25 इंडियन गैस के घरेलू सिलेंडर और एक एचपी गैस सिलेंडर बरामद किए गए।

मौके से गैस रिफिलिंग में इस्तेमाल हो रही मशीन भी जब्त कर ली गई, जिसे मौके पर ही सीज करने का निर्देश दिया गया।

सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि आम जनता की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली इस तरह की गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने संकेत दिया कि मामले में एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  रेखा आर्या और गिरधारी लाल साहू विवाद में तेज हुई जांच, साक्ष्य जुटाने बरेली पहुंची पुलिस टीम
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.