ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। काठगोदाम क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पूरे मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए कार भी बरामद की है।

जिसमें सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। सीओ हल्द्वानी अमित कुमार सैनी ने बताया कि मामला 24 फरवरी की देर शाम का है जहां काठगोदाम कोतवाली क्षेत्र निवासी 15 वर्षीय किशोरी घर से समान लेने दुकान पर गई थी।

इस दौरान पास के रहने वाले दो युवकों ने किशोरी को बहला फुसलाकर कार में बैठा लिया और हैड़ाखान रोड में ले गए जहां जंगल किनारे दोनों ने कार में किशोरी के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। घटना के बाद दोनों युवकों ने किशोरी को उसके घर पर छोड़ दिया।

अपने साथ हुई घटना की जानकारी किशोरी ने अपने परिजनों को बताया इसके बाद किशोरी की मां ने दोनों युवकों के खिलाफ काठगोदाम थाने में मुकदमा दर्ज कराया जहां पुलिस ने पूरे मामले में आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया है।

पकड़े गए दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया जहां कोर्ट ने दोनों आरोपियों को जेल भेजा है। बताया जा रहा कि दोनों आरोपी अल्मोड़ा जनपद के दनिया के रहने वाले हैं।

आरोप है कि दुष्कर्म से पहले आरोपियों ने किशोरी को जबरन शराब पिलाई जिसके बाद घटना को अंजाम दिया। दोनों आरोपी किशोरी के घर के पास ही किराए में रहते हैं।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना के बाद ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान का शुभारंभ महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने दिलाई स्वच्छता की शपथ

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.