हल्द्वानी। राम बहादुर पुत्र मंगली निवासी गुलामगंज, थाना खजुरिया जिला रामपुर ने थाना मुखानी में आकर तहरीर दी कि उनका पुत्र रोहित जो बोल व सुन नहीं सकता है, कहीं गुम हो गया है।

तहरीर के आधार पर थानाध्यक्ष मुखानी  दिनेश जोशी द्वारा तत्काल जांच अधिकारी उप निरीक्षक हरजीत राणा के नेतृत्व में टीम गठित कर गुमशुदा की तलाश शुरू की गई।

पुलिस टीम द्वारा मुखानी क्षेत्र के तमाम सीसीटीवी कैमरो का अवलोकन कर उपरोक्त मूकबधिर गुमशुदा को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया।

परिजनों ने पुलिस को धन्यवाद व्यक्त किया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में हाईकोर्ट शिफ्टिंग को बड़ा झटका, बेलबाबा में 30 हेक्टेयर वन भूमि का प्रस्ताव खारिज
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.