वायरल वीडियो पर SSP नैनीताल लगातार ले रहे संज्ञान

भीमताल के गरुडताल धूम्रपान के साथ तैराकी के वायरल वीडियो पर फौरन एक्शन, युवाओं की मस्ती पर पुलिस की सख्ती

2 युवकों पर कार्यवाही माफी मांगते आये नजर

ये पिकनिक स्पॉट नहीं, प्रतिबंधित क्षेत्र है… नियम तोड़ोगे, कार्यवाही तय

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के दिशा-निर्देशन में नैनीताल पुलिस सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो जो नियमों का उल्लंघन करते हों का लगातार संज्ञान ले रही है और जनभावनाओं के अनुरूप त्वरित कार्यवाही भी कर रही है।

थाना भीमताल क्षेत्रान्तर्गत गरुड़ताल (जो कि एक प्रतिबंधित जल क्षेत्र है) में दो युवक नहाते एवं तैरते हुए धूम्रपान करते दिखाई दिए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

थानाध्यक्ष भीमताल विमल मिश्रा द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए भीमताल निवासी यश रौतेला और जसीन सागर दोनों युवकों को मौके से चिह्नित कर हिरासत में लेकर पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालानी कार्यवाही की गई।

दोनों युवकों द्वारा अपनी गलती स्वीकार करते हुए सार्वजनिक रूप से माफी मांगी गई।

एसएसपी नैनीताल का जनसंदेश-

पर्यटन स्थलों की गरिमा बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।

आम जनमानस से अपील है कि नैनीताल जनपद में पर्यटन स्थलों पर मर्यादित आचरण बनाए रखें एवं कानून का पालन करें।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री उत्कृष्ट शोध पत्र प्रकाशन प्रोत्साहन योजना में डॉ. भारत पाण्डेय का दूसरी बार चयन, रानीखेत महाविद्यालय का बढ़ाया गौरव
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.