हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र से लापता नाबालिग युवती को पुलिस ने बरामद कर लिया है। बिहार के बैरिया चंपारण में नाबालिग युवक के साथ मिली।

इस मामले में नाबालिग को भगाने के आरोपी युवक समेत उसके माता-पिता के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार मुखानी थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ठेला लगाकर परिवार का गुजर-बसर करता है।

पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीती 15 नवंबर को उसकी नाबालिग बेटी को बिहार के बैरिया चंपारण निवासी सूरज बहला-फुसलाकर भगा ले गया।

इस पर परिजनों ने मुखानी थाने में मुकदमा दर्ज कराया। 21 मार्च 2025 को मुखानी थाने की महिला दरोगा दीपा जोशी टीम के साथ बिहार गई और नाबालिग को बरामद कर आरोपी सूरज को गिरफ्तार कर लिया।

मुखानी थानाध्यक्ष विजय मेहता ने बताया कि पुलिस टीम बिहार से नाबालिग और आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर आई है।

दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है। आरोपी पर अपहरण के साथ ही पॉक्सो की धारा बढ़ाई गई हैं।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल ने थामा कांग्रेस का हाथ, उत्तराखंड की सियासत में बढ़ी हलचल
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.