हल्द्वानी। नगर निगम द्वारा नये जोड़े गये वार्डो से 10वर्ष तक कोई टैक्स नहीं लिये जाने से पलटी सरकार के खिलाफ व्यापारियों में जबरदस्त रोष है।

व्यापारियों द्वारा सरकार से अपने किये गये वादे को पूरा करने की अपील कर रही है,साथ ही व्यापारी को जागरूक करने के लिए अभियान चला रही है।

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के बैनर तले ग्रामीण इकाई के व्यापारियों द्वारा 11 जुलाई को प्रातः 11 बजे एक महापंचायत का ऐलान किया गया है।

 व्यापारियों ने जनसंपर्क अभियान चलाकर सरकार के द्वारा किये गये वादे को याद दिलाते हुए नये वार्डो से 10 वर्ष के बाद ही टैक्स लेने की मांग कर रहे है।

नहीं माने जाने पर हर संभव आर पार की लड़ाई के लिए व्यापारी एकजुट है।इसी संदर्भ में व्यापारी अपने प्रदेश अध्यक्ष  नवीन वर्मा से वार्ता कर मुख्यमंत्री जी मुलाकात करने को समय लेगा।और अपनी बात रखेगा।

 जनसंपर्क अभियान में जिला हर्ष वर्द्धन पांडे, ग्रामीण इकाई महामंत्री पवन वर्मा, भास्कर त्रिपाठी, राजीव साह,हरीश कपिल, हरीश मठपाल, रक्षित वर्मा, देवेंद्र पांडे,प्रदीप ओली, राकेश कपिल, पार्षद नीमा भट्ट सहित दर्जनों व्यापारी उपस्थित रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  अल्मोड़ा में पंचायत प्रतिनिधियों का प्रदर्शन, कर्मचारियों की नियुक्ति और मनरेगा भुगतान की मांग; आज गैरसैंण कूच का ऐलान

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.