हल्द्वानी। शहर में कई स्थानों पर सरकारी भूमि में कब्जे और अवैध निर्माण की लगातार शिकायतें आ रही हैं।

स्थानीय लोगों द्वारा प्राधिकरण के दफ्तर में आकर शिकायत करने के बावजूद भी अधिकारी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि सरकारी भूमि को स्टांप पेपर पर बेचा जा रहा है, बिजली पानी के कनेक्शन तक दिए जा रहे हैं लेकिन प्रशासनिक अमला चैन की बंशी बजा रहा है।

कई बार शिकायत करने के बावजूद केवल जांच के नाम पर इतिश्रि कर दी जा रही है, वहीं एक बार फिर निलियम कॉलोनी के लोग आज प्राधिकरण के दफ्तर पहुंचे और अवैध कॉलोनी के खिलाफ जांच करने की बात कही, लोगों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में भूमाफिया द्वारा अवैध तरीके से जमीनें स्टांप पेपर पर बेची जा रहीं हैं।

जिसकी जांच की जानी चाहिए। इधर इस पूरे मामले को लेकर प्राधिकरण में संयुक्त सचिव एपी बाजपेयी का कहना है कि प्राधिकरण द्वारा लगातार ऐसी शिकायतों पर कार्रवाई की जा रही है।

अवैध कॉलोनियों को किसी भी सूरत पर बसने नहीं दिया जाएगा। बहरहाल देखना होगा कि प्राधिकरण की अगली कार्रवाई क्या होती है और इन अवैध कॉलोनियों पर शिकंजा कब कस पाएगा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  अंकिता भंडारी हत्याकांड: VIP कनेक्शन की जांच में नया मोड़, सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर नार्को-पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए तैयार; 26 अक्टूबर को अगली सुनवाई

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.