“ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन” पर एसएसपी प्रहलाद मीणा का एक्शन मोड

हल्द्वानी पुलिस नशे पर प्रहार, नशीले इंजेक्शनों की तस्करी में लिप्त अलग अलग मामलों में 2 नशे के सौदागर चढ़े पुलिस के हत्थे, 240 नशीले इंजेक्शनों की बड़ी खेप बरामद

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 के क्रम में सख्त रुख अपनाते हुए जिले भर में मादक पदार्थों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
अपर पुलिस अधीक्षक  प्रकाश चन्द्र व क्षेत्राधिकारी  नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में एसओजी प्रभारी हरपाल सिंह व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी  राजेश कुमार यादव के नेतृत्व में संयुक्त गठित पुलिस टीमों द्वारा दिनांक 15.09.2025 को 2 अभियुक्तों को 240 इंजेक्शनों की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार किया गया।

पुलिस टीम द्वारा चौकी मण्डी क्षेत्रान्तर्गत धौलाखेड़ा पास चैकिंग के दौरान स्कूटी संख्या UK04AB 6899 को चैक किये जाने पर 02 तस्करों के कब्जे से 240 अवैध नशीले इन्जेक्शन बरामद कर गिरफ्तार किया है।

उक्त के विरुद्ध धारा- 8/22/29/60 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तार 
1- मौहम्मद अजहर पुत्र नियाज अहमद निवासी वार्ड नं0 29 उत्तर उजाला थाना बनभूलपुरा जिलान नैनीताल 
2- शाहजेब उर्फ शानू पुत्र सुलेमान निवासी वार्ड नं0 29 उत्तर उजाला थाना बनभूलपुरा जिला नैनीताल 

 

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड को मिला नया राज्यपाल! डॉ. ढाल सिंह बिसेन समेत छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति, दुष्यंत गौतम बने सिक्किम के राज्यपाल

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.