ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल के निर्देश में अपराधों पर अंकुश लगाये जाने हेतु कोतवाली हल्द्वानी प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव के नेतृत्व में हल्द्वानी के टीपी नगर और मंडी क्षेत्र में आज सुबह सत्यापन अभियान चलाया गया। जिसमें 45 मजदूरों का सत्यापन किया।

सत्यापन के दौरान पुलिस ने सभी मजदूरों को नशा मुक्ति अभियान के तहत नशे से दूर रहने की अपील की। पुलिस ने मजदूरों से आग्रह किया कि वे अपने आसपास नशे की गतिविधियों पर ध्यान दें।

यदि कोई ऐसी गतिविधि देखे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। इसके साथ ही उन्होंने मजदूरों को सत्यापन के महत्व के बारे में जागरूक किया और अपने साथियों का भी सत्यापन कराने हेतु बताया गया।

यह भी पढ़ें :  नशा तस्करी से अर्जित संपत्ति पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर के तीन वाहन कुर्क
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.