हल्द्वानी। पंजाबी जन कल्याण समिति द्वारा बैसाखी के मौके पर आज रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें शहर के जागरूक लोगों द्वारा रक्तदान किया गया।

इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई भी रक्तदान शिविर में पहुंचे और उन्होंने रक्तदान भी किया साथ ही उन्होंने रक्तदान के प्रति लोगों को प्रेरित भी किया है उन्होंने कहा आपके रक्तदान से किसी की जिंदगी बच सकती है।

ऐसे में इस तरह के कार्यक्रम में हमेशा आगे जाकर रक्तदान करना चाहिए पंजाबी जैन कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रदीप कक्कड़ और आज के कार्यक्रम के संयोजक अवनीश राजपाल ने बताया हर वर्ष पंजाबी जन कल्याण समिति द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है।

जिसमें आज डेढ़ सौ से अधिक लोगों को रक्तदान करवाने का लक्ष्य रखा गया है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  UKSSSC भर्ती परीक्षाओं को बड़ा झटका: जूनियर असिस्टेंट से असिस्टेंट अकाउंटेंट तक की परीक्षाएं स्थगित, नई तारीखों का इंतजार
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.