ब्रेकिंग न्यूज़
प्रो. वाई. पी. एस. पांगती की स्मृति में आठवां स्मृति व्याख्यान आयोजित, ‘बॉटनी एंड द बिगिनर’ विषय पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचारनैनीताल में तेल चोरों का आतंक: खड़ी मोटरसाइकिल से फिर चोरी हुआ पेट्रोल, CCTV में बाइक सवार दो संदिग्ध कैदमुख्यमंत्री धामी का शनिवार को नैनीताल दौरा, गौलापार में खेल विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन; उद्योग जगत से भी करेंगे संवादनैनीताल : भूमियाधार में सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, धरने पर बैठे ग्रामीण; बोले- ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’, 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनीदेवीधुरा में ऐतिहासिक बग्वाल का भव्य आयोजन, 8 मिनट तक गूंजे मां वाराही के जयकारे; CM धामी ने की पूजा-अर्चना, देवीधुरा को नगर पंचायत बनाने का ऐलान

हल्द्वानी निवासी बजाज कंपनी के कर्मचारी की हत्या,सिर पर चोटों के निशान

उधमसिंह नगर। किच्छा में हल्द्वानी निवासी बजाज कंपनी के कर्मचारी की हत्या कर शव रामेश्वरपुर गंगापुर रोड पर शहीद स्मारक से रुद्रपुर जाने वाली सड़क पर फेंक दिया गया।

उसके सिर पर चोटों के निशान पाए गए है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस ने शक के आधार पर एक को पूछताछ के लिए उठाया है।

प्राप्त हो रही जानकारी के मुताबिक देवलचौड़ हल्द्वानी निवासी नीरज पंत (35) सिडकुल पंतनगर स्थित बजाज कंपनी में काम करता था। वह रोजाना की तरह बीते 28 अक्तूबर की शाम हल्दुचौड में बाइक खड़ी कर कंपनी की बस से कंपनी आया था।

लेकिन कंपनी में उसने पंच नहीं किया था। इसके बाद वह घर नहीं पहुंचा था। परिजनों ने उसकी खोजबीन की थी, मगर पता नहीं चल पाया था। इधर बृहस्पतिवार को उसका शव रामेश्वरपुर गंगापुर रोड पर मिला था।

उसके सिर पर चोटों के निशान मिले। जब पुलिस ने बजाज कंपनी से लेकर रुद्रपुर शहर तक कैमरे खंगाले तो पता चला कि नीरज नैनीताल रोड स्थित बार में गया था। इसके बाद वह रात को एक बजे डीडी चौक पर दिखाई दिया था।

लगभग 45 मिनट बाद वह ई-रिक्शा पर बैठकर किच्छा बाईपास रोड पर जाता दिख रहा है। श्याम टाकीज तिराहे पर एक महिला भी इसी ई रिक्शा में सवार होती दिखाई दी। रात में सूनसानी की वजह से कम ही लोगों की आवाजाही इस सड़क पर होती है।

वहीं घटना की सूचना मिलने पर एसपी क्राइम मनोज कत्याल, सीओ बहादुर सिंह चौहान, कोतवाल धीरेंद्र कुमार समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंच गयी।

एसपी क्राइम के मुताबिक युवक की हत्या की गई है मामले में अज्ञात पर के दर्ज कर मामले की पुलिस द्वारा इन्वेस्टिगेशन की जा रही है।

यह भी पढ़ें :  प्रो. वाई. पी. एस. पांगती की स्मृति में आठवां स्मृति व्याख्यान आयोजित, ‘बॉटनी एंड द बिगिनर’ विषय पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचार

You missed

error: Content is protected !!