ब्रेकिंग न्यूज़
व्यापारियों की समस्याओं पर सीएम धामी का भरोसा—“आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखंड को सीएम धामी की बड़ी सौगात: हल्द्वानी में राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय के प्रथम चरण का ₹43.50 करोड़ से शिलान्यास, पहले शैक्षणिक सत्र का शुभारंभनेपाल में ग्लेशियर फ्लैश फ्लड से भीषण तबाही: मौतों का आंकड़ा 552 पार, 1500 से अधिक लापता; 320 भारतीयों का अब तक नहीं चला पता, 400 चीन में सुरक्षितदर्दनाक सड़क हादसा: यात्रियों से भरी बस पलटी, स्कूटी सवार दो लोगों की मौतमुख्यमंत्री धामी का आज हल्द्वानी दौरा, गौलापार में खेल विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन; उद्योग जगत से भी करेंगे संवाद

कमरे में सो रहे थे पांच बच्चे और उसका एक भाई,महिला ने घर में ही फंदा लगाकर दे दी जान

हल्द्वानी। राजपुरा चौकी क्षेत्र निवासी एक महिला ने अपने घर में ही फंदा लगाकर जान दे दी. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि जिस कमरे में महिला ने फंदा लगाया उसमें उसके पांच छोटे बच्चे भी सो रहे थे और उसका भाई भी था।
बताया कि राजपुरा वार्ड नंबर 13 के रहने वाली 35 वर्षीय शांति का उसके पांच बच्चे हैं. जिसने घर में लकड़ी के बल्ली से लटक कर जीवन लीला समाप्त कर ली है।

पुलिस के पूछताछ में पता चला कि महिला शांति देवी का मंगलवार को अपने पड़ोसियों से किसी बात पर विवाद हो गया था. जिससे वह काफी परेशान हो गई थी जहां महिला ने बुधवार रात घर में फंदे से लटक कर जान देती है।

बताया जा रहा की महिला के पांच बच्चे और उसका एक भाई इस कमरे में सो रहे थे देर रात जब पति घर आया तो पत्नी को लटका देखा उसके होश उड़ गए परिवार वाले आननफानन में उसको अस्पताल लेकर जहां डॉक्टर ने मृत्यु घोषित कर दी।

परिवार के लोगों के अनुसार उसने घर के कमरे में ही बल्ली से लटककर खुदकुशी कर ली।

घटना के बाद से बच्चों का रो रोकर बुरा हाल हो गया पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों को सौंप दिया है।

पुलिस ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है साथ ही आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल ताइक्वांडो क्लब की विशाखा राजपूत ने जीता गोल्ड, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.