देहरादून में एक बार फिर से रफ्तार का कहर देखने को मिला है राजपुर रोड हादसा देहरादून राजपुर रोड सांई मंदिर के पास हुए सड़क हादसे में चार लोगों की मौत होने की खबर सामने आ रही हैं। एक्सीडेंट मर्सिडीज कार से हुआ।
शुरुआती जांच में बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार कार ने वहां से गुजर रहे लोगों को टक्कर मार दी। इसमें चार लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर घायल बताए जा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि मृतक मजदूर थे। पुलिस कार में सवार लोगों की पहचान कर रही है। फिलहाल दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात को संभाला।
शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे के बाद आरोपी चालक और कार में सवार अन्य लोग फरार हो गए. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है. उनका कहना है कि शहर में तेज़ रफ्तार गाड़ियों पर कोई रोक नहीं है और प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा. लोगों ने मांग की है कि ऐसे हादसों को रोकने के लिए कड़ी कार्रवाई की जाए।
Advertisement
यह भी पढ़ें :  कलेक्ट्रेट में महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, विवाहित प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी; आत्महत्या की धमकी से मचा हड़कंप

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.